एक्सप्लोरर

क्या बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहते थे शाहिद अफरीदी? पूर्व कप्तान ने दी सफाई

Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी ने सफाई दी है कि वह बाबर आजम को कप्तानी से हटाना नहीं चाहते थे. इस दौरान उन्होंने पीसीबी प्रमुख नजम सेठी के बयान का भी जिक्र किया.

Shahid Afridi On Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि वह बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहते थे. इस मामले में पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख नजम सेठी की प्रतिक्रिया पर भी बयान दिया. रविवार को पीसीबी चीफ नजम सेठी ने कहा था कि अंतरिम चयन समित जिसका गठन शाहिद अफरीदी की नेतृत्व में किया गया था वह बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहती थी. 

पीसीबी चीफ ने मेरी बात नहीं की

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस माममे पर ट्वीट कर लिखा, 'मैंने मिस्टर नजम सेठी से बात की. जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि बाबर आजम की कप्तानी के बारे में टिप्पणी करते समय वह मेरा जिक्र नहीं कर रहे थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में इस बात को और साफ किया है. जिसने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है'. इस बीच शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम और उनकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शुभकामनाएं भी दीं. 

नजम सेठी ने दी सफाई

बाबर को कप्तान से हटाने जाने वाले बयान पर पीसीबी चीफ नजम सेठी ने सफाई दी. उन्होने ट्वीट कर लिखा, 'महीनों से मीडिया और क्रिकेट जगत में लोग सभी प्रारूपों में बाबर आज़म को कप्तान बनाए रखने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा कर रहे हैं. लेकिन यह निर्णय अंततः अध्यक्ष का है. मैंने शाहिद अफरीदी और अब हारुन रशीद की अध्यक्षता वाली चयन समितियों के विचार मांगे हैं. पीसीबी प्रमुख ने आगे लिखा, 'दोनों समितियों ने सोचा कि यह मामला चर्चा का विषय है. लेकिन दोनों बाद में इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यथास्थिति को बरकरार रखा जाना चाहिए. मैं बाद में सार्वजनिक रूप से इस पद पर बैठा हूं. मेरे फैसले का अंतिम विश्लेषण यथा स्थिति की सफलता यह विफलता पर निर्भर करेगा'. 

वहीं अब पाकिस्तान की टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल से होगी. कीवी टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 10 अप्रैल को लाहौर पहुंच गए थे. दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2008 में थे बॉल ब्वॉय, अब बने पहले इंपैक्ट प्लेयर; ऐसी है तुषार देशपांडे की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में हो रही है बारिश, समय पर शुरू नहीं हो सका दूसरे दिन का खेल
LIVE: गॉल में हो रही है बारिश, समय पर शुरू नहीं हो सका दूसरे दिन का खेल
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget