एक्सप्लोरर

दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा

भारत के लिए 57 वनडे मैच खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया.

भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया.  मोंगिया ने 57 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

वनडे क्रिकेट में मोंगिया ने 27.95 की औसत से 1230 रन बनाए हैं. वनडे में मोंगिया ने चार अर्द्धशतक और एक शतक जमाया है. वहीं एकमात्र टी-20 मुकाबले में मोंगिया ने 38 रनों की पारी खेली.

मोंगिया ने भारतीय टीम के लिए साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2006 में वह एकमात्र टी-20 मुकाबले में भारत के लिए मैदान पर उतरे थे. यह उनका करियर का आखिरी टी-20 मैच साबित हुआ.

आपको बता दें कि मोंगिया साल 2003 विश्व कप के भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम इस विश्व कप में फाइनल तक पहुंची थी जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

हालांकि भारत के लिए महज 57 वनडे खेलने वाले मोंगिया का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. 42 साल के मोंगिया घरेलू क्रिकेट में 121 फर्स्ट क्लास, 198 लिस्ट ए और 32 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

फर्स्ट क्लास में मोंगिया ने 48.95 की औसत से 8028 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनका सार्वधिक स्कोर नाबाद 308 रन का है. इसके अलावा उन्होंने 28 अर्द्धशतक और 27 शतक भी लगा चुके हैं.

वहीं लिस्ट ए में मोंगिया ने 35.25 की औसत से 5535 रन जोड़े. लिस्ट ए में मोंगिया ने 26 अर्द्धशतक और 10 शतक भी लगाए. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में उन्होंने ने 633 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है
गौतम गंभीर को सौरव गांगुली की दो टूक चेतावनी, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है
IPL 2026: विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11
विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी बना RCB का कप्तान, दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी

वीडियोज

सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'पहले पिता को किया अनफॉलो, अब हटाया सरनेम..' थलपित विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget