एक्सप्लोरर

Duckworth- Lewis: कैसे काम करता है डकवर्थ-लुईस नियम, यहां जानें कैलकुलेशन की पूरी प्रोसेस

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबले का फैसला डकवर्थ-लुईस पद्धति से हुआ. यहां भारत को 119 रन की जीत हासिल हुई.

Duckworth-Lewis Method: भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला का नतीजा डकवर्थ-लुईस पद्धति (Duckworth-Lewis Method) के सहारे निकला. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 225 रन बनाए, तभी बारिश के कारण खेल रूका और भारतीय पारी वहीं समाप्त करनी पड़ी. इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम लगा और विंडीज को 35 ओवर में 257 रन का टारगेट मिला. विंडीज की टीम 26 ओवर में 137 रन ही बना सकी और मैच भारत ने 119 रन से जीत लिया.

डकवर्थ लुईस पद्धति हमेशा से क्रिकेट फैंस को चौंकाती रही है. इस नियम के तहत दिए जाने वाले लक्ष्य या नतीजों को अकसर आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है. लेकिन वास्तव में इस पद्धति के अलावा अन्य कोई मैथेड बारिश या अन्य बाधा से रूके मुकाबलों में नतीजे देने में खरी नहीं उतर पाई है. ऐसे में यही पद्धति कई सालों से सीमित ओवर के क्रिकेट में बारिश या अन्य किसी रुकावट के बावजूद नतीजे देती रही है.

जब भी किसी कारण से मैच लंबे वक्त तक बाधित होता है तो फैंस के दिमाग में सवाल उठने लगते हैं कि अब अगर डकवर्थ-लुईस नियम लग गया तो क्या होगा. जब यह नियम लग जाता है और मैच में लक्ष्य संशोधित होते है या फैसले आते हैं तो भी फैंस हक्का-बक्का रह जाते हैं. हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि भला ये लक्ष्य कैसे दिया गया या फिर ये नतीजा क्यों आया? आइये आज हम आपको इस पद्धति के कैलकुलेशन की पूरी प्रोसेस समझाते हैं...

डकवर्थ-लुईस पद्धति में जिन दो चीजों के आधार पर गणना होती है, वह है- बचे हुए ओवर और बचे हुए विकेट. दरअसल, मैच के दौरान बल्लेबाज इन्हीं दोनों फैक्टर्स के आधार पर रन बनाने की गति धीमी या तेज करते हैं. इसलिए डकवर्थ-लुईस नियम में भी इन दोनों फैक्टर्स के आधार पर ही नतीजे दिए जाते हैं. डकवर्थ-लुईस पद्धति में इसके लिए एक टेबल है, जिसमें बचे हुए ओवर और विकटों के आधार पर एक टीम के पास कितने रिसोर्स शेष बचे हैं, उसकी वैल्यू उपलब्ध होती है.

जैसे- अगर एक टीम 27 ओवर खेल चुकी है और उसके 3 विकेट गिरे हैं और बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है तो उसके पास 23 ओवर का खेल बाकी रहने और 7 विकेट शेष रहने के कारण 53.4 प्रतिशत रिसोर्स बचे रह जाएंगे. यानी वह अपने रिसोर्स का कुल 46.6% ही उपयोग कर पाई है. इसी तरह दूसरी टीम के भी रिसोर्स वैल्यू की गणना होती है. ये रिसोर्स वैल्यू एक सूत्र में रखी जाती है और लक्ष्य या नतीजे की गणना की जाती है. 

टीम-2 का लक्ष्य = टीम-1 का स्कोर * (टीम-2 द्वारा उपयोग किए गए रिसोर्स/टीम-1 द्वारा उपयोग किए गए रिसोर्स)

उदाहरण के लिए अगर एक टीम ने 50 ओवर पूरे खेलकर 270 रन बनाए और दूसरी टीम 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन बना चुकी है और बारिश के कारण आगे मैच संभव नहीं हो सका है तो पहले दोनों टीमों के उपयोग किए गए रिसोर्स की गणना होगी. पहली टीम ने पूरे 50 ओवर खेले, ऐसे में उसने अपने 100% रिसोर्स उपयोग कर लिए लेकिन दूसरी टीम के 20 ओवर और 6 विकेट बाकी थे, इस हिसाब से उसके 55.4% रिसोर्स (डकवर्थ-लुईस पद्धति के लिए उपयोग की जाने वाली टेबल के आधार पर) ही उपयोग हो पाए. ऐसे में नतीजा यह होगा..

टीम-2 का लक्ष्य = 270 * (55.4/100)
टीम-2 का लक्ष्य = 150 रन

अब चूंकि टीम-2 पहले ही 160 रन बना चुकी है. ऐसे में उसे 10 रन से विजयी घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games: 88 साल पहले राशिद अनवर ने दिलाया था भारत को पहला कॉमनवेल्थ मेडल, ऐसी है इस पहलवान की कहानी

Watch: धोनी को भी इंस्टा लाइव पर जोड़ना चाह रहे थे पंत, पूर्व कप्तान ने देखते ही कर लिया फोन बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
NS vz ENG: 'करो या मरो' मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी, पाकिस्तान की टेंशन कम
'करो या मरो' मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी
IND vs WI: 'करो या मरो' मैच में भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के कितने प्रतिशत चांस? हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने वाले
'करो या मरो' मैच में भारत की वेस्टइंडीज पर जीत के कितने प्रतिशत चांस? हेड टू हेड आंकड़े चौंकाने वाले
फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल
फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा तो युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, टी20 वर्ल्ड कप में गर्माया माहौल

वीडियोज

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?
Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
जामिया मिलिया इस्लामिया में नया बीटेक कोर्स, इस तरह मिलेगा एडमिशन
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
Embed widget