एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 3rd Test Preview: सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें

ENG Vs WI 3rd Test Preview: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी.

ENG Vs WI 3rd Test Preview: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू हो रहा है. पहला मैच विंडीज ने जीता था तो इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट जीत सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अभी तक इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. तीसरे टेस्ट में भी रोमांच की पूरी उम्मीद है खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यह सीरीज का फैसला करने वाला टेस्ट मैच है. जो जीता ट्रॉफी उसी के नाम होगी और दोनों टीमें इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं.

मैच में सभी की नजरें दोनों टीमों के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर रहेंगी. इंग्लैंड टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पहले ही कह दिया है कि वह इस मैच में अपना सबसे मजबूत आक्रमण उतारेंगे. ऐसे में पूरी संभावना है कि जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर की तिगड़ी एक साथ देखने को मिले.

अभी तक इस सीरीज में ब्रॉड और एंडरसन एक साथ नहीं खेले हैं. सीरीज निर्णायक मुकाम पर है तो इन दोनों का एक साथ आना काफी हद तक संभव. वहीं क्वांरनटीन पीरियड काटने और दो कोविड-19 निगेटिव टेस्ट के बाद आर्चर टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं.

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो शेनन गैब्रिएल, अल्जारी जोसफ तीसरे मैच में भी टीम की बागडोर संभालेंगे. इनके साथ कप्तान जेसन होल्डर भी हैं जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है.

बेन स्टोक्स हैं बड़ा अंतर

वहीं दोनों टीमों एक बड़ा अंतर बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स ने दूसरे मैच में बेहतरीन हरफनमौला खेल से इंग्लैंड को सीरीज में वापस ला दिया था. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले की दम पर मैच का रूख बदल देते हैं. ऐसा उन्होंने पहले कई बार किया है. विंडीज के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच विजेता बने.

बल्लेबाजी में इंग्लैंड स्टोक्स के अलावा कप्तान जोए रूट पर निर्भर है. पिछले मैच में डॉम सिब्ले ने शतक जमाया था. वह अपनी फॉर्म को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे. जोस बटलर से भी टीम को अच्छी उम्मीदें होगी.

विंडीज टीम में जर्मने ब्लैकवुड अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले मैच में टीम को जीत दिलाई थी और दूसरे मैच में भी वह दूसरा पारी में अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे. शारमाह ब्रूक्स ने भी उनका अच्छ साथ दिया था.

टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक शाई होप अभी तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं. इस अहम मैच में अगर उनका बल्ला चलता है तो यह मेहमान टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. क्रैग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज से भी टीम को रन करने की उम्मीद होगी. विंडीज के कप्तान होल्डर ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद कहा ही था कि वह आखिरी मैच में अपना सबकुछ झौंक देगी, ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

क्रिकेट पर जारी है कोरोना वायरस की मार, एक और ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट हुआ रद्द
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में? आंकड़ों से मिलेगा जवाब
क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में? आंकड़ों से मिलेगा जवाब
दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? जानें किसका पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? जानें किसका पलड़ा भारी
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget