एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: बेहद ही रोमांचक टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से हराया, बराबर की सीरीज

ENG Vs WI: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब इस सीरीज का फैसला तीसरे टेस्ट मैच में होगा.

ENG Vs WI: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए बेहद ही रोमांचक टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रन से मात दी. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. आखिरी दिन इंग्लैंड के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के लिए इस जीत के हीरो ऑलराउंडर बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाया. इसके अलावा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड मैच में 6 विकेट लेने में कामयाब रहे.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 469 रनों पर घोषित कर दी थी. उसने वेस्टंडीज को पहली पारी में 287 रनों पर ढेर कर 182 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत की और अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर घोषित कर विंडीज के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा.

गेंदबाज रहे जीत के हीरो

इंग्लैंड से मिले 312 रनों का लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद ब्लैकवुड तथा ब्रूक्स की पारियों से सहारे फिर से मैच में वापसी करने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की महत्वपूर्ण सोझेदारी हो चुकी थी कि तभी बेन स्टोक्स ने ब्लैकवुड को जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को फिर से मैच में वापस ला लिया. आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के पांच विकेट लेकर ना सिर्फ मैच अपने नाम किया बल्कि सीरीज जीतने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा.

इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास वेस्टइंडीज को आखिरी दिन ऑलआउट करने के लिए महज 85 ओवर ही थे. लेकिन मेजबान टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 ओवर शेष रहते हुए ही मैच अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने तीन, स्टोक्स, वोक्स और बेस ने दो-दो, जबकि सैम ने एक विकेट लिया.

इंग्लैंड के लिए इस जीत के असली हीरो ऑलराउंडर बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने पहली पारी में 176 रन, दूसरी पारी में नाबाद 78 रन बनाने के साथ ही मैच में तीन विकेट भी लिए. पिछले मैच से बाहर रहने वाले ब्रॉड ने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए.

वेस्टइंडीज की टीम सीरीज का पहला मैच जीतने में कामयाब रही थी. इंग्लैंड ने अब दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मैनेचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 24 जुलाई से खेला जाएगा.

 कोरोना वायरस की वजह से टाला गया ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप, आईपीएल के लिए रास्ता हुआ साफ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget