एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test: मार्नस लाबुशेन को एडिलेड टेस्ट से बाहर करो, ऑस्ट्रेलिया के खूंखार गेंदबाज ने कर डाली बड़ी मांग

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. इससे पहले मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर करने की मांग हुई है.

Mitchell Starc On Marnus Labuschagne: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद से कई पूर्व खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खूंखार गेंदबाज रहे मिचेल जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया को खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से खेले जाने वाले एडिलेड टेस्ट में नहीं खिलाना चाहिए. 

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में मार्नस लाबुशेन पहली पारी में दो और दूसरी पारी में सिर्फ तीन रन ही बना सके थे. इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रन बना सकी थी. इसके बावजूद भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही. 

मिचेल जॉनसन ने ‘नाइटली’ में अपने कॉलम में लिखा, "मार्नस लाबुशेन लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को उतारा जाना चाहिए. इसका मतलब यह नहीं है कि पहले टेस्ट मैच में करारी हार के लिए किसी को बलि का बकरा बनाया जाए."

जॉनसन का मानना है कि लाबुशेन को फॉर्म में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए. उन्होंने कहा, "टेस्ट टीम से बाहर करने से उन्हें शेफील्ड शील्ड के कुछ मैचों और क्लब क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा और उन पर देश की तरफ से खेलने का दबाव नहीं होगा. मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह और उनके साथी गेंदबाजों के सामने उतारने के बजाय घरेलू क्रिकेट में खेलने से लाबुशेन को फायदा मिलेगा."

जॉनसन ने आगे कहा, "पिछली 10 टेस्ट पारियों में वह केवल एक बार दहाई अंक में पहुंचे हैं. वह भले ही क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी इससे काम नहीं चल रहा है. लाबुशेन को बाहर करने का यह मतलब नहीं होगा कि टेस्ट क्रिकेट में उनका भविष्य अधर में लटक गया है या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सही खिलाड़ी नहीं हैं."

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने इसके साथ ही कहा कि सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की फॉर्म भी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, "स्टीव स्मिथ की फॉर्म गंभीर चिंता का विषय है. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी चमक खो दी है, जिसके हम आदी रहे हैं. वह अपने पैड पर आने वाली गेंदों को नहीं खेल पा रहे हैं जबकि अतीत में वह इस तरह की गेंदों पर आसानी से रन बनाते थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget