एक्सप्लोरर

Final, IPL 2019 CSK vs MI: चेन्नई ने शानदार गेंदबाजी के दमपर मुंबई को 148 रनों पर रोका

इंडियन प्रीमियर लीग 12वें सीजन का खिताब जीतने के लिए डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 150 रनों का लक्ष्य दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 12वें सीजन का खिताब जीतने के लिए डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 150 रनों का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को चेन्नई के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर ही रोक दिया.

आखिरी के पांच ओवरों में केरन पोलार्ड के रहते हुए मुंबई 47 रन ही बना पाई और इस दौरान उसने तीन विकेट खो दिए. पोलार्ड ने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके मारे लेकिन इससे पहले इसी ओवर में ड्वायन ब्रावो ने उन्हें रोके रखा. पोलार्ड ने 25 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने तीन विकेट लिए. शार्दूल ठाकुर और इमरान ताहिर को दो-दो सफलताएं मिलीं.

पहले ओवर में मुंबई ने सिर्फ दो रन ही बनाए थे. दूसरे ओवर से रोहित शर्मा (15) और क्विंटन डी कॉक (29) ने तेजी दिखाई और ठाकुर तथा चाहर पर बड़े शॉट्स लगाए. दोनों की आक्रामकता ज्यादा देर रह नहीं पाई. ठाकुर ने 45 के कुल स्कोर पर डी कॉक को आउट किया तो इसी स्कोर पर अगले ओवर में चाहर ने रोहित को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया.

रोहित और डी कॉक ने जिस तेजी से रन बनाने की शुरुआत की थी, उसे युवा बल्लेबाज ईशान किशन और मुंबई के अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने काफी हद तक जारी रखा. इन दोनों ने 11 ओवरों में मुंबई के स्कोरबोर्ड पर दो विकेट के नुकसान पर 80 टांग दिए थे.

हरभजन सिंह और ब्रावो को सफलता मिलती न देख धोनी ने लेग स्पिनर ताहिर को लगाया. ताहिर के ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार अनुमान लगाने में चूक गए और गेंद उनके बल्ले से टकरा विकेटों पर जा लगी. सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाए.

धोनी ने गेंदबाजी में एक और बदलाव किया. वह ठाकुर को वापस ले कर आए. उनका यह बदलाव भी सफल रहा. ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर तकरीबन 50-60 मीटर भाग कर क्रुणाल पांड्या (7) का कैच पकड़ मुंबई को चौथा झटका दिया. किशन (23) ताहिर की गेंद को लंबा मारने की कोशिश में मिसहिट कर बैठे और सुरेश रैना ने उनका कैच पकड़ा.

मुंबई का स्कोर 15 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर 102 रन था. अब मैदान पर मुंबई की अंतिम ओवरों की विशेषज्ञ जोड़ी केरन पोलार्ड-हार्दिक पांड्या की थी. चेन्नई के पास इस जोड़ी को तोड़ने का मौका था, लेकिन रैना ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक का आसान का कैच छोड़ दिया. यहां हार्दिक सिर्फ चार रन पर थे.

अगले ओवर में हालांकि हार्दिक, चाहर की गेंद पर पगबाधा दे दिए गए. उन्होंने 10 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए. इसी ओवर में चाहर ने अपने भाई राहुल चाहर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 140 रन कर दिया.

आखिरी ओवर में ब्रावो ने ज्यादा रन खर्च नहीं किए और मुंबई की बड़े स्कोर की आस धरी रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget