एक्सप्लोरर

IPL vs Ranji Trophy: कैसे और किस आधार पर होता है भारतीय टीम का चयन?

IPL vs Ranji Trophy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर देवांग गांधी पहले चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के चयन में IPL और रणजी ट्रॉफी में से किसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है.

IPL vs Ranji Trophy: बीसीसीआई (BCCI) ने जबसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है तभी से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर विशेष रूप से चर्चा का कारण बने हुए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारतीय टीम में खिलाड़ियों के चयन में रणजी ट्रॉफी का सबसे ज्यादा महत्व होता है या IPL भी खिलाड़ियों के चयन में उतना ही महत्वपूर्ण होता है. आमतौर पर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दिला सकता है. तो आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है.

रणजी ट्रॉफी के आधार पर होता है टेस्ट टीम का चयन?

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज देवांग गांधी किसी भी तरीके से इस बात के पक्ष में नहीं दिखे कि IPL के आधार पर टीम का चयन किया जाता है. देवांग गांधी साल 2020 तक चयन समिति का भी हिस्सा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में Times of India को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए बताया, "काफी लोग कहते हैं कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला था. लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि कुछ साल पहले मुंबई vs गुजरात एक मैच को देखने मैं व्यक्तिगत रूप से कर्नाटक के हुब्ली शहर में गया था. उस मैच में बुमराह ने 30 ओवर फेंके थे. हम उनका चयन करने से पहले सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि उनके पास लंबे समय तक गेंदबाजी करने की क्षमता है भी या नहीं."

देवांग गांधी ने इसी इंटरव्यू में यह भी बताया कि हमेशा खिलाड़ियों के चयन के लिए रणजी ट्रॉफी को प्राथमिकता दी जाती है. उनके कार्यकाल में उभर कर सामने आए ऋषभ पंत, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज समेत कई अन्य खिलाड़ी भारतीय टीम में चयन से पहले लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेल चुके थे.

बीसीसीआई ने दी है खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की सलाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने पर बहुत बड़ा बयान दिया था. उनके अनुसार अगर सिलेक्टर्स, कोच और कप्तान को लगता है कि किसी विशेष खिलाड़ी को ज्यादा डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने की जरूरत है तो उन्हें ऐसा करना ही होगा. जय शाह ने यह भी कहा कि किसी भी खिलाड़ी के नखरे नहीं झेले जाएंगे. इससे कहीं ना कहीं स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय टीम के चयन में IPL के बजाय रणजी ट्रॉफी और अन्य डोमेस्टिक लीग में किया गया प्रदर्शन अधिक मायने रखता है.

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का वीडियो वायरल, महिला पहलवान ने किया चित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से ली विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया सरप्राइज; देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से ली विदाई, मिला बड़ा सरप्राइज
IND vs NZ Final Live Score: आज फाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की टक्कर? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच; पढ़ें पल-पल की अपडेट
LIVE: आज फाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की टक्कर? अहमदाबाद में खिताबी मैच; पढ़ें पल-पल की अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, जानिए किस हसीना को पहनाई रिंग
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, जानिए किस हसीना को पहनाई रिंग

वीडियोज

Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट, भारत कब और कितनी बार जीता? NZ के नाम कितनी ट्रॉफी
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'कल्कि 2898 AD' के लिए कमल हासन को मिली थी मोटी फीस, फिल्म मेकर युगी सेतु ने किया खुलासा
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
Stem Cell Therapy: स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने दुनिया में पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, दुनिया में जापान ने पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
Embed widget