एक्सप्लोरर

BCCI ने लिया बहुत बड़ा फैसला, पूर्व आईपीएस अफसर को दी बड़ी जिम्मेदारी; अब फिक्सरों की खैर नहीं

BCCI Anti Corruption Unit: बीसीसीआई ने एक पूर्व आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. BCCI के इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया है.

Sharad Kumar Appointed BCCI Anti Corruption Unit Chief: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व आईपीएस अधिकारी शरद कुमार को अपनी एंटी करप्शन यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. शरद कुमार इससे पहले चार साल तक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के हेड भी रह चुके हैं. उन्हें खूब सारा अनुभव है और वो एक अन्य आईपीएस अधिकारी रह चुके केके मिश्रा की जगह लेंगे. 68 वर्षीय शरद को एंटी करप्शन यूनिट का चीफ 1 अक्टूबर को नियुक्त किया गया और वो अगले 3 साल तक इस पद पर बने रहेंगे.

पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि शरद कुमार के नाम पर मुहर 29 सितंबर को हुई BCCI की वार्षिक बैठक में लगाई गई थी. वो 1979 बैच के आईपीएस अफसर हैं और हरियाणा कैडरे में रहे. उनसे पहले एंटी करप्शन यूनिट के चीफ रहे केके मिश्रा को पिछले साल ही अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए.

NIA के हेड के तौर पर कार्यकाल समाप्त करने के बाद कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में विजिलेंस कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया. यहां उन्होंने जून 2018 से अप्रैल 2020 तक काम किया. इसी डिपार्टमेंट में उन्होंने कुछ समय के लिए अंतरिम सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर के तौर पर भी काम किया. अपने नए किरदार में शरद कुमार क्रिकेट के अंदर चल रही मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी जैसी समस्याओं से निपटने का काम करेंगे.

जब तक वो NIA चीफ रहे, तब तक उन्होंने भारत में कई आतंकी घटनाओं की जांच करने का काम भी किया. उन्हें पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की जांच का भी काम सौंपा गया था. उन्हें निःस्वार्थ भाव से देश सेवा करने के लिए कई सारे मेडल भी मिले हैं.

यह भी पढ़ें:

Irani Cup 2024: शतक की दहलीज पर थमा ध्रुव जुरेल का बल्ला, 93 रन पर आउट होकर लौटे पवेलियन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज से 2 दिन में 4 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर, जानिए वजह
न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज से 2 दिन में 4 खिलाड़ी हुए टीम से बाहर, जानिए वजह
काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- 'पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं...'
काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- 'पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget