एक्सप्लोरर

ICC Cricket New Rules: आज से क्रिकेट के इन 9 नियमों में हुआ बदलाव, अब गेंद फेंकने से पहले नहीं होगा रन आउट

New Cricket Rule: आईसीसी ने क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव कर दिए हैं. इसमें लार के इस्तेमाल से लेकर नॉन स्ट्राइकर रन आउट तक सब शामिल है. इन नियमों को आज से यानी 1 अक्टूबर, 2022 से लागू किया गया है.

ICC Cricket Rules: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के 9 महत्वपूर्ण नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. हाल ही में इंडिया वूमेन और इंग्लैंड वूमेन के बीच खेली गई वनडे सीरीज़ में चार्ली डीन के रन आउट को लेकर काफी चर्चा हुई थी. क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस ने इस मुद्दे पर अपने अलग-अलग विचार पेश किए थे. इस बीच आईसीसी ने क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव भी किए थे, जो आज से लागू हुए हैं. 

आईसीसी द्वारा बदले गए इन नियमों में मांकडिंग को भी शामिल किया गया है. बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की अगुवाई वाली आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने इन नियमों को मंज़ूरी दे दी है. ये सभी नियम 1 अक्टूबर, 2022 से लागू हो गए हैं. 

कैच आउट पर नया बल्लेबाज़ लेगा स्ट्राइक

इस नियम के तहत जब बल्लेबाज़ कैच आउट होगा तो नया बल्लेबाज़ ही क्रीज़ पर आएगा. भले ही उसने कैच के दौरान नान स्ट्राकर बल्लेबाज़ को पार कर लिया हो या नहीं. पुराने नियम के मुताबिक, अगर आउट होने वाला बल्लेबाज़ कैच के दौरान भागकर दूसरे बल्लेबाज़ को पार कर लेता था तो नाॉन स्ट्राइकर क्रीज़ पर आता था. 

लार से गेंद चमकाना पूरी तरह प्रतिबंधित

गेंदबाज़ अच्छी स्विंग हासिल करने के लिए अक्सर गेंद को लार लगाकर चमकाते हुए दिखाई देते थे. हालांकि, कोविड आ जाने के बाद से इस पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था. लेकिन अब आईसीसी ने लार के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इस नियम के बाद लार से गेंद चमकाना बॉल टेंपरिंग माना जाएगा. 

स्ट्राइक लेने के लिए कम हुआ वक़्त

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में पहले विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज़ को स्ट्राइक पर आने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाता था. अब इस वक़्त को घटा कर दो मिनट कर दिया गया है. वहीं, टी20 में इस समय को 90 सकेंड ही रखा गया है.

पिच से बाहर की गेंद होगी डेड बॉल

बल्लेबाज़ अगर किसी भी गेंद को खेलने की कोशिश में पिच से बाहर निकल जाता है तो उस बॉल पर बल्लेबाज़ को कोई रन नहीं मिलेगा और उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाएगा. वहीं, कोई गेंदबाज़ अगर इस तरह की गेंद फेंकता है, जिसे खेलने के लिए बल्लेबाज़ को पिच के बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़े. उस गेंद को भी डेड बॉल करार दिया जाएगा. पहले के नियमों के मुताबिक, बल्लेबाज़ कहीं से भी गेंद खेल सकता था. 

फील्डर की अनुचित हरकत होगी 5 रन की पेनल्टी

गेंदबाज़ के गेंद फेंकने से पहले अगर फील्ड पर मौजूद कोई भी खिलाड़ी किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत करता पाया गया तो उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाएगा. साथ ही विपक्षी टीम को 5 रन पेनल्टी के तौर पर दिए जा सकते हैं. इसका फैसला मैदानी अंपायर्स लेंगे. 

नॉन स्ट्राइकर रन आउट

गेंदबाज़ के गेंद फेंकने से पहले अगर नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ क्रीज़ छोड़ देता है तो उसे सीधा रन आउट करार दिया जाएगा. पहले इसे मांकडिंग माना जाता था. इस नियम को पहले 'अनफेयर प्ले' कहा जाता था. लेकिन अब इसे उचित माना जाएगा.

धीमें ओवर रेट पर लगेगी पेनल्टी

टी20 क्रिकेट में यह नियम पहले से ही मौजूद है कि अगर गेंदबाज़ी वाली टीम अपने तय समय के हिसाब से आखिरी ओवर शुरु नहीं करा पाई तो टीम को बाकी बचे हुए ओवरों के लिए एक अतिरिक्त फील्डर को 30 गज़ के घेरे में रखना होगा. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस नियम को वनडे क्रिकेट में भी लागू कर दिया जाएगा. 

हाइब्रिड पिच

अभी हाईब्रिड पिचों का इस्तेमाल सिर्फ महिला टी20 मैचों में किया जाता है. अब इन नियम के बाद सभी मैचों में हाइब्रिड पिचों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. बता दें कि हाइब्रिड पिचों में आर्टिफीशियल घास का उपयोग किया जाता है. इस पिच का उपयोग दोनों टीमों की सहमति के बाद ही किया जाएगा.

गेंद फेंकने से पहले नहीं होगा रन आउट

पहले गेंदबाज़ के पास ये अधिकार था कि अगर वो बल्लेबाज़ को गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज़ से बाहर निकलता हुआ देख ले तो उसे गेंदबाज़ थ्रो करके आउट कर सकता था, लेकिन अब इस नियम में पूरी तरह से बदलाव कर दिया गया है. बल्लेबाज़ अब बिना किसी झिझक क्रीज़ के बाहर आकर खेल सकेगा. 

ये भी पढ़ें:

Irani Cup 2022: रेस्ट ऑफ इंडिया के नाम रहा पहला दिन, सरफराज़ ने जड़ा शतक तो विहारी ने भी लगाई फिफ्टी

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ने की सूर्यकुमार की तारीफ, बताया टी20 का बेस्ट बैटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget