एक्सप्लोरर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन शुरू होने से पहले मिली बड़ी राहत, यह अहम खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट घोषित

Chennai Super Kings: आगामी आईपीएल सीजन की शुरुआत 31 मार्च को होगी जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है.

Deepak Chahar: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का सीजन 31 मार्च से शुरू होगा. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए जो एक अच्छी खबर सामने आई है वह मध्यम गति के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का पूरी तरह से फिट घोषित होना. पिछले 6 महीने से दीपक चाहर 2 बार अपनी फिटनेस समस्या को लेकर जूझते हुए दिखाई दिए हैं. लेकिन अब उन्हें आगामी IPL सीजन के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है.

दीपक चाहर पहले जहां स्ट्रेस फ्रेक्चर की समस्या से जूझ रहे थे वहीं इसके बाद उन्हें क्वाड ग्रेड 3 टियर से जूझना पड़ा. दीपक ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पिछले साल बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दौरान खेला था. दूसरे वनडे मैच के दौरान चाहर सिर्फ 3 ओवर ही गेंदबाजी करने में कामयाब हो सके थे.

साल 2022 में दीपक चाहर भारतीय टीम के लिए सिर्फ 15 मैच खेलने में कामयाब हो सके थे. वहीं टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह अनफिट होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. इसके एक महीने के बाद उन्होंने टीम में वापसी तो की लेकिन फिर से अनफिट होने के चलते वह बाहर हो गए. अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में लंबा वक्त रिहैब में बिताने के बाद चाहर आईपीएल के आगामी सीजन में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

पिछले 2 महीनों से मैने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है

दीपक चाहर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए अपने बयान में कहा कि पिछले 2 से 3 महीनों में मैने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और अब मैं आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं. मुझे 2 बड़ी इंजरी हुई थी जिसमें एक स्ट्रेस फ्रेक्चर और दूसरी क्वाड ग्रेड 3 टियर थी. इन दोनों ही चोट की वजह से आप कई महीनों तक बाहर हो जाते हैं.

चाहर ने आगे कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए इन चोटों से ठीक होकर वापस आने में समय लगता है खासकरके तेज गेंदबाज के लिए. यदि मैं एक बल्लेबाज होता तो काफी पहले ही खेलना शुरू कर चुका होता है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए स्ट्रेस फ्रेक्चर के बाद वापसी करना और ट्रैक पर वापस आना आसान काम नहीं है. आप इसमें दूसरे गेंदबाजों को देख सकते हैं जो इस समस्या से जूझे हैं.

 

यह भी पढ़े...

In Pics: इस विकेटकीपर ने 998 बल्लेबाज़ों को भेजा पवेलियन, धोनी से गिलक्रिस्ट तक, कोई नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो
सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG: चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत
चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget