एक्सप्लोरर

क्या इस साल टूट जाएगा बतौर कप्तान टेस्ट में ग्रीम स्मिथ के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड? जानिए कौन-कौन है दावेदार

Graeme Smith: ग्रीम स्मिथ के नाम बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है. मौजूदा समय में कोई भी टेस्ट कप्तान उनके इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं है.

Graeme Smith Most Test Runs As Captain: क्रिकेट में वैसे तो रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें टूटने में अरसा बीत जाता है. क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें टूटने में पीढ़ियां गुजर जाएंगी. टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा ही रिकॉर्ड है कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का. कप्तान के रूप में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है. स्मिथ को क्रिकेट से संन्यास लिए करीब 8 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है. लेकिन बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है. 

सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान

ग्रीम स्मिथ ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. उन्होंने अपने करियर में 117 टेस्ट खेले. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 9265 रन निकले. इनमें से 8659 रन उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए बनाए. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान के द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं. उनके अलावा टीम की कप्तानी करते हुए एलन बॉर्डर ने 6623, रिकी पोंटिंग ने 6542, विराट कोहली 5864, जो रूट 5295, क्लाइव लॉयड 5233, स्टीफन फ्लेमिंग 5156 और एलेस्टेयर कुक ने 4844 रन बनाए थे. इनके अलावा इस लिस्ट में और भी कई कप्तान हैं लेकिन वह काफी पीछे हैं.

रिकॉर्ड तोड़ने में पी़ढ़ियां गुजर जाएंगी

कप्तान के रूप में स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान उनके द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ने में पीढ़ियां गुजर जाएंगी. जो टेस्ट कप्तान उनके रिकॉर्ड के पास पहुंचने की क्षमता रखते थे वे सब बीते एक साल के अंदर टेस्ट कप्तानी छो़ड़ चुके हैं. चाहे विराट कोहली हों, केन विलियमसन हों या जो रूट. ये सब टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं. मौजूदा समय में ऐसा कोई टेस्ट कप्तान नहीं दिखाई देता जो ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड तो तोड़ दे. बाबर आजम और बेन स्टोक्स भी नहीं. फिलहाल ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड लंबे समय तक उनके नाम रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें:

Babar Azam Father: 'मैं खा लेता तो बेटे को भूखे रहना पड़ता...' बाबर आजम के पिता ने गुरबत के दिनों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG Semifinal: अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल तो कौन फाइनल में पहुंचेगा, ये हैं ICC के नियम
अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्वकप का सेमीफाइनल तो कौन फाइनल में पहुंचेगा, ये हैं ICC के नियम
IND VS ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीतकर कितनी बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंची,  रिपोर्ट कार्ड डराने वाला या पॉजेटिव, देखिए
टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल जीतकर कितनी बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंची,  रिपोर्ट कार्ड डराने वाला या पॉजेटिव, देखिए
सिर्फ टाइमपास नहीं! AI से आप भी हर महीने कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए क्या है तरीका
सिर्फ टाइमपास नहीं! AI से आप भी हर महीने कमा सकते हैं लाखों रुपये, जानिए क्या है तरीका
सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को किया सावधान, किस बात पर कहा- 'अब ड्रॉप मत करना नहीं तो...'
सौरव गांगुली ने सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को किया सावधान, किस बात पर कहा- 'अब ड्रॉप मत करना नहीं तो...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
'जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget