एक्सप्लोरर

Cricket Talks: क्रिकेट या राजनीति? Harbhajan ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

Cricket Talks: हरभजन सिंह ने पिछले दिसंबर में क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लिया था. भविष्य में क्रिकेट से जुड़े रहने और राजनीति में जाने की अटकलों पर उन्होंने विस्तार से जवाब दिए हैं.

Cricket Talks: हाल ही में क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास की घोषणा करने वाले हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आगे भी क्रिकेट से किसी न किसी रूप में जुड़े रहना चाहते हैं. हालांकि राजनीति में जाने की अटकलों को भी उन्होंने खारिज नहीं किया है. वे अपने फ्यूचर के बारे में ज्यादा स्पष्ट तो नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि जल्द ही वे अपने अगले पड़ाव को लेकर विचार करेंगे.

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बताया, 'मुझे बैठकर सोचना होगा कि आगे क्‍या करने की जरूरत है. मैं जो कुछ भी हूं वो खेल की बदौलत हूं. मैं आगे भी खेल के ईर्द‍-गिर्द रहना पसंद करूंगा.' उन्‍होंने कहा, 'मैं खेल से जुड़े रहने के लिए कुछ करूंगा. IPL में किसी टीम की मेंटरिंग करूंगा या फिर कमेंट्री करूंगा ताकि खेल से जुड़ा रहूं.'

राजनीति में जाने पर दिया यह जवाब
राजनीति में उतरने की अटकलों पर उन्होंने कहा, 'इस समय मुझे नहीं पता कि मैं राजनीति में उतर रहा हूं या नहीं. शायद जब सही समय आएगा तो मैं राजनीति पर भी कोई फैसला ले सकता हूं. देखेंगे कि आगे क्‍या रास्‍ता सही रहेगा. लेकिन जहां तक भरोसा है, मैं क्रिकेट से जुड़ा रहना पसंद करूंगा.'

IND vs WI: फरवरी में वेस्टइंडीज का भारत दौरा, इस वजह से वेन्यू में हो सकता है फेरबदल

'मुझे 2016-17 में ही संन्यास ले लेना चाहिए था'
क्रिकेट को अलविदा कहने के सवाल पर हरभजन ने कहा कि उन्होंने पारिवारिक सदस्‍यों और करीबियों से सलाह लेकर आखिरी फैसला लिया. हरभजन ने बताया, 'मैं लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर था. करीब पांच साल तक. तो मेरे मन में था कि संन्‍यास ले लूं, लेकिन आखिरी फैसला लेने में समय लग गया. मैंने अपनी पत्‍नी, मां और अपने बचपन के दोस्‍तों से सलाह ली. मुझे लगा कि मेरा समय चला गया है और मुझे 2016-17 में ही संन्‍यास ले लेना चाहिए था. फिर मैंने फैसला लिया कि अब खेल से संन्‍यास लेने का सही समय है.'

Sri Lanka Cricket: खिलाड़ियों के संन्यास से परेशान हुआ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, बनाया ये कठोर नियम

भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट बॉलर हैं हरभजन
हरभजन ने अपने करियर में 417 टेस्ट विकेट लिए हैं. वे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों की लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं. पहले पायदान पर श्रीलंका के मुरलीधरन (800) हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उनसे आगे केवल 3 भारतीय खिलाड़ी हैं. ये खिलाड़ी- अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और आर अश्विन (430) हैं. हरभजन सिंह ने वनडे क्रिकेट में 269 विकेट लिए हैं. वे वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
काव्या मारन की गलती पर पाकिस्तान ले रहा मजे, अबरार अहमद और SRH विवाद पर सामने आया नया अपडेट
काव्या मारन की गलती पर पाकिस्तान ले रहा मजे, अबरार अहमद और SRH विवाद पर सामने आया नया अपडेट
IPL 2026: 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
LIVE: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget