एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, ऐसा ना होता तो पाकिस्तानी टीम तोड़ देती भारतीय फैंस के दिल

T20 World Cup 2024: जसप्रीत बुमराह के 15वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं हुआ. लिहाजा, मोहम्मद रिजवान की गिल्लियां बिखर गईं.

Mohammad Rizwan, Jasprit Bumrah: पाकिस्तान को जीत के लिए 36 गेंदों पर 40 रनों की दरकार थी. पाकिस्तान के लिए ओपनर मोहम्मद रिजवान क्रीज पर थे. टीम इंडिया की हार तकरीबन तय नजर आ रही थी, लेकिन तभी मोहम्मद रिजवान के एक शॉट ने करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दी. दरअसल, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह 15वां ओवर करने आए. इस ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद और बल्ले में कोई संपर्क नहीं हुआ. लिहाजा, मोहम्मद रिजवान की गिल्लियां बिखर गईं. मोहम्मद रिजवान के विकेट के बाद पूरा भारतीय खेमा और फैंस खुशी से झूम उठा. अब भारतीय खिलाड़ियों को जीत की महक आने लगी थी, फैंस फिर से जोश से भर गए.

मोहम्मद रिजवान का विकेट रहा गेम चेंजर!

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम, शोएब अख्तर और मोहम्मद हफीज जैसे क्रिकेटरों का मानना है कि उस वक्त मोहम्मद रिजवान को बड़े शॉट के लिए नहीं जाना चाहिए था. खासकर, तब जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहा हो... मोहम्मद रिजवान के विकेट ने गेम चेंजर का काम किया. इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाद वसीम और इफ्तिखार अहमद बेबस और लाचार नजर आए. दोनों बल्लेबाजों का आलम यह था कि गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हो पा रहा था. इफ्तिखार अहमद 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि इमाद वसीम ने 23 गेंदों पर 15 रन बनाए. इस वक्त तक पाकिस्तान की हार की कहानी लिखी जा चुकी थी.

... तो महज 1 गेंद ने पाकिस्तान को मैच हरा दिया?

हालांकि, एक वक्त पाकिस्तान को 48 गेंदों पर 48 रन बनाने थे, बाबर आजम की टीम के 8 बल्लेबाज बचे थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने असंभव को संभव कर दिखाया. दरअसल, भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया, इस बात में कोई शक नहीं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पाकिस्तानी बल्लेबाजी अहम मौकों पर दबाव को झेलने में नाकाम रहे. लिहाजा, टीम को 6 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. बहरहाल, इस वक्त पाकिस्तानी दिग्गज और फैंस हार के लिए मोहम्मद रिजवान को जिम्मेदार मान रहे हैं. यह विकेटकीपर बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर पवैलियन लौटा, इससे पहले 44 गेंदों पर 31 रनों की बेहद धीमी पारी खेली, जो पाकिस्तान की हार का कारण बना.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की तरह इंग्लैंड पर भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, जानें सुपर-8 का क्या है समीकरण

IND vs PAK: 48 गेंद में चाहिए थे सिर्फ 48 रन और 8 विकेट थे शेष... फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे पलटी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget