एक्सप्लोरर

IPL के बीच वेस्टइंडीज के विकेटकीपर पर लगा 5 साल का बैन, मैच फिक्सिंग समेत साबित हुए 7 बड़े आरोप

Cricketer Ban: वेस्टइंडीज के एक नामी क्रिकेटर को ICC ने 5 साल के लिए बैन कर दिया है. जानिए किन कारणों से ये प्रतिबंध लगाया गया है.

Cricketer ban: क्रिकेट जगत इस समय आईपीएल 2024 के रोमांच में डूबा हुआ है. मगर इस रोमांच के बीच वेस्टइंडीज के एक विकेटकीपर खिलाड़ी पर गाज गिरी है. 34 वर्षीय कैरेबियाई क्रिकेटर डेवोन थॉमस पर ICC ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर 5 साल का बैन लगा दिया है. थॉमस ने स्वीकार किया है कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (SLC), अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 7 एंटी करप्शन कोड्स का उल्लंघन किया है. इसी के चलते ICC ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें 5 साल बैन की सजा सुनाई है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल मई में 7 आरोप लगाते हुए डेवोन थॉमस को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन अब उन्हें पूरी तरह बैन कर दिया गया है. उनपर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे थे और अपनी सफाई के लिए उन्हें 14 दिन की मोहलत दी गई थी.

ICC की इंटीग्रिटी यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्स हेल्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "प्रोफेशनल तौर पर अंतर्राष्ट्रीय, डोमेस्टिक क्रिकेट और फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेल चुके डेवोन थॉमस ने कई भ्रष्टाचार विरोधी सत्रों में भाग लिया था. वो जानते थे कि एंटी करप्शन कोड्स के तहत उनकी जिम्मेदारियां क्या थीं लेकिन वो अपने दायित्वों को पूरा करने में नाकाम रहे. ये बैन सही लगाया गया है और इससे भ्रष्टाचार करने वाले अन्य खिलाड़ियों को संदेश भी जाता है कि ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा."

डेवोन थॉमस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए केवल 1 टेस्ट मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए थे. इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 21 वनडे मैचों में 238 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी लिए. वहीं 12 टी20 मैचों में थॉमस केवल 51 रन बना पाए थे. उन्हें आखिरी बार साल 2022 में वेस्ट इंडीज के लिए खेलते देखा गया था.

यह भी पढ़ें:

SHIVAM DUBE PROFILE: मोटापे की वजह से छोड़ा क्रिकेट, फिर वापस आकर बदले तेवर; अब टी20 वर्ल्ड कप में धाक जमाने को तैयार शिवम दुबे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI Super-8 Live Score: हार्दिक पांड्या ने शरफेन रदरफोर्ड को भेजा पवेलियन, वेस्टइंडीज के 119 रनों पर गिरे 4 विकेट
LIVE: हार्दिक पांड्या ने शरफेन रदरफोर्ड को भेजा पवेलियन, वेस्टइंडीज के 119 रनों पर गिरे 4 विकेट
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रहा खराब प्रदर्शन, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ; अचानक लिया बड़ा फैसला
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रहा खराब प्रदर्शन, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत
दक्षिण अफ्रीका से अकेले लड़े कप्तान सिकंदर रजा, 73 रन और 2 विकेट नहीं आए काम, SA की 5 विकेट से जीत

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
PAK के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीनी डिफेंस सिस्टम, इजरायल-US की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन, कहा-यह हत्या घोर...
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget