एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में चट्टान बने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, 38 साल में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs AUS 1st Test: पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बाजी पलट दी है. अब मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के हाथों में है. इन दोनों बल्लेबाजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

KL Rahul And Yashasvi Jaiswal Record Partnership: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के नाम रहा. इन दोनों बल्लेबाजों ने डट कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया और मैच पूरी तरह भारत को झोली में डाल दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं. वहीं भारत की कुल बढ़त 218 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय जायसवाल 90 और राहुल 62 रनों पर नाबाद लौटे. 

पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 172 रनों की साझेदारी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. 38 साल में पहली बार भारतीय ओपनर्स ने ऑस्ट्रेलिया में 170 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी की है. राहुल और जायसवाल ने सुनील गावस्कर और श्रीकांत के बाद ऐसा किया है. इन दोनों दिग्गजों ने 1986 में मेलबर्न में 191 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. 

ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार भारत के दोनों ओपनर्स ने जड़े अर्धशतक 

ऑस्ट्रेलिया में चौथी बार ऐसा हुआ है जब भारत के दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक जड़े हैं. सबसे पहले 1981 में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान ने ऐसा किया था. तब गावस्कर ने मेलबर्न में 70 और चौहान ने 85 रनों की पारी खेली थी. 

इसके बाद 1985 में एडिलेड में सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत की जोड़ी ने ऐसा किया था. तब गावस्कर ने 166 और श्रीकांत ने 51 रनों की पारी खेली थी. 

1986 में सिडनी में सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत की जोड़ी ने इतिहास रचा था. तब दोनों ने शतक जड़े थे. गावस्कर ने 172 और श्रीकांत ने 116 रनों की पारी खेली थी. 

अब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल चौथे ऐसे भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अर्धशतक जड़े हैं. हालांकि, अभी दोनों नाबाद हैं. ऐसे में यह जोड़ी और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget