एक्सप्लोरर

Travis Head: ट्रेविस हेड फिर भारत के लिए साबित हुए विलेन, WTC फाइनल के बाद वर्ल्ड कप फाइनल में भी शतक जड़ छीना खिताब

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली.

Travis Head Against India: बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड 2023 में भारत के लिए दूसरी बार विलेन साबित हुए. वर्ल्ड कप 2023 दूसरा मौका था कि जब ट्रेविस ने शतक लगाकर भारत से आईसीसी का खिताब छीना. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारत को हराने में ट्रेविस हेड की 137 रनों की पारी में मुख्य किरदार निभाया. ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2023 के फाइनल में भी मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली थी. 

आज वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ट्रेविस हेड ओपनिंग पर उतरे थे और वे ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतने से सिर्फ एक गेंद पहले आउट हुए. हेड ने 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 137 रनों की पारी खेली. इस पारी में मार्नस लाबुशेन ने ट्रेविड हेड का बखूबी साथ निभाते हुए 4 चौकों की मदद से नाबाद 58* रन स्कोर किए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 192 (215 गेंद) रनों की साझेदारी हुई. हेड को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच के खिताब से नवाज़ा गया. हेड ने ये पारी 241 रनों के लक्ष्या का पीछा करते हुए खेली. 

वहीं इससे पहले जून, 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें ट्रेविस हेड ही भारत के लिए विलेन बने थे. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 469 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी. ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों में 25 चौके और 1 छक्के की मदद से 163 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम योगदान दिया था. जवाब में इंडिया पहली पारी में 296 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी. 

फिर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की और जवाब में इंडिया 234 पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम ने 209 रनों से खिताबी मुकाबला गंवा दिया था. मैच में ट्रेविस हेड को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: मैदान पर आया आंसुओं का सैलाब, खिलाड़ियों से लेकर करोड़ों फैंस की आंखें हुईं नम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget