एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 26 साल पहले हुई थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत, टीम इंडिया का रहा है दबदबा, जानिए किसे कितनी बार मिली जीत

Australia Tour of India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16वीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरू हो रही है. अब तक हुई 15 सीरीज में भारतीय टीम ने 9 बार ट्रॉफी अपने नाम की है.

Border Gavaskar Trophy Stats: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच यूं तो पहली टेस्ट सीरीज 75 साल पहले खेली गई थी, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तहत टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 साल पहले हुई. अक्टूबर 1996 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नाम दिया गया, और तब से लेकर अब तक इन दोनों टीमों की टेस्ट में होने वाली टक्कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ही होती है.

अक्टूबर 1996 में जब सबसे पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई तो इसके तहत केवल एक टेस्ट खेला गया था. तब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी और यहां उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह पहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत के नाम रही थी. यहां से कुछ ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि अब तक इस ट्रॉफी में भारत ही हावी रहा है.

पिछले 26 सालों में 15 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी आयोजित की गई है, इसमें 9 बार भारत विजय रहा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 5 बार इसे जीत पाई है. एक बार यह ट्रॉफी ड्रॉ भी रही है. इस दौरान कुल 52 मुकाबले खेले गए, जिनमें 22 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हिस्से 19 मुकाबले आए हैं. दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं. यहां खास बात यह है कि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में केवल एक बार ट्रॉफी जीत पाई है.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले का हाल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर 1947 से जनवरी 1992 के बीच यानी लगभग 45 सालों में 12 टेस्ट सीरीज खेली गईं. इन 12 में से 7 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम रही, जबकि भारतीय टीम केवल एक बार सीरीज अपने नाम कर सकी. जबकि चार बार सीरीज ड्रॉ रही. यानी ऑस्ट्रेलिया का एकतरफा दबदबा रहा. इस दौर में हुए कुल 50 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 24 मैचों में जीत दर्ज की और भारत के हिस्से केवल 8 जीतें आईं. इस दौरान 17 मुकाबले ड्रॉ रहे और एक मुकाबला टाई रहा.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: दोनों टीमों ने शुरू की तैयारी, यहां पढ़ें टेस्ट सीरीज से जुड़ी A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget