एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित शर्मा की धुआंधार पारी देख सुनील गावस्कर बोले- 'वह पहले बैटिंग करने क्यों नहीं आए?'

India vs Bangladesh: रोहित शर्मा के नौवें नंबर पर बैटिंग करने के फैसले पर सुनील गावस्कर ने हैरानी जताई है. उनका कहना है कि वह पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए?

Sunil Gavaskar On Rohit Sharma: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. 7 दिसंबर को ढाका में दूसरे वनडे में मेजबानों ने टीम इंडिया को 5 रन से शिकस्त दी. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अंगूठा चोटिल होने के बावजूद धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी को क्रिकेट इतिहास के सबसे साहसी पारियों में गिना जाएगा. चोटिल होने की वजह से वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए. तब भारत को जीत के लिए 44 गेंद पर 64 रन की दरकार थी. भारत लगभग अपने लक्ष्य तक पहुंच गया था. रोहित ने 27 गेंद पर 51 रन की धमाकेदार पारी खेली. अंतिम दो गेंद पर 12 रन की जरूरत थी. लेकिन आखिरी 2 गेंद पर सिर्फ 6 रन ही बने. रोहित ने अपनी जुझारू भावना से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के बाद बयान दिया है.

पहले बैटिंग करने क्यों नहीं आए?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के बैटिंग क्रम में इतनी देर तक खुद को रिजर्व रखने के फैसले पर सवाल उठाया. गावस्कर का कहना है कि अगर रोहित ने फैसला किया होता कि वह बल्लेबाजी करेंगे. तो कप्तान थोड़ा जल्दी आ सकते थे. जिससे टीम इंडिया के लिए  चीजें थोड़ा आसान हो सकती थीं. सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, रोहित शर्मा की क्लास और क्वालिटी के बारे में सब जानते हैं. बात यह है जब भारत मैच में इतने करीब आ गया तो वह पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए? उन्हें नौवें नंबर के बजाय सात नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए थी. 

बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में दूसरी बार हराया

जीत के लिए 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 65 रन पर चार विकेट खो दिए. फिर पांचवें विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 107 रन की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप के चलते भारत मैच में वापसी करने में सफल रहा. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े. लेकिन श्रेयस और अक्षर के आउट होने के बाद भारत पर दबाव बढ़ गया. अंत में चोटिल रोहित शर्मा ने टीम को मैच जिताने लिए पूरी ताकत झोंक दी लेकिन नाकाम रहे. बांग्लादेश ने 5 रन से मैच जीता. इससे पहले मेजबानों ने 4 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 विकेट से जीत दर्ज की थी. बांग्लादेश मौजूदा सीरीज में भारत के खिलाफ 2-0 की निर्णयायक बढ़त ले चुका है. इससे पहले उसने 2015 की वनडे सीरीज में अपनी सरजमीं पर भारत को हराया था. टीम इंडिया बांग्लादेश की धरती पर लगातार दूसरी बार एकदिवसीय सीरीज हारी है. 

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ी, टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा, मुंबई वापस लौटे

IND vs BAN: हाथों पर पट्टी बांधकर रोहित शर्मा ने जड़े 5 छक्के, लेकिन टीम इंडिया को नहीं मिली जीत...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
बारिश में धुल सकता है राजस्थान और चेन्नई का मैच, गुवाहाटी से आई दिल तोड़ने वाली खबर
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget