एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए उमरान मलिक, शमी चोट की वजह से बाहर

Umran Malik IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उमरान मलिक को टीम इंडिया में शामिल किया. उन्हें शमी की जगह मौका दिया गया है.

Mohammed Shami Umran Malik Team India: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. यह पता चला है कि शमी को ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंधे में चोट लगी थी, जहां भारतीय टीम टी20 विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी.

बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंधे में चोट लगी थी. वह फिलहाल एनसीए, बेंगलुरु में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे."

शमी की चोट की गंभीरता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. बंगाल के 33 वर्षीय तेज गेंदबाज अगले साल विश्व कप में जाने वाली भारतीय वनडे टीम का एक अभिन्न हिस्सा हैं. सीनियर चयन समिति ने शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर उमरान मलिक को भारतीय टीम में शामिल किया है. तेज गेंदबाज उमरान ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था. तीन वनडे मैचों में उनके नाम तीन विकेट हैं.

कंधे की इस चोट के चलते शमी 14 दिसंबर से चटगांव में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. अगर शमी टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे तो कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की चिंता बढ़ेगी क्योंकि भारत को जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतने की जरूरत है. शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 60 मैचों में 216 विकेट लिए हैं.

बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), के एल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

यह भी पढ़ें : IPL 2023: ऑक्शन टेबल पर इस बार भी नहीं नजर आएंगे शाहरुख खान, बेटे आर्यन और बेटी सुहाना संभालेंगी नीलामी का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget