एक्सप्लोरर

' कब तक बोझ बने रहोगे...', 2 रन बनाकर आउट तो Rohit Sharma जमकर हुए ट्रोल, फैंस ने की रिटायरमेंट की मांग

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है.

Rohit Sharma Retirement: खराब फॉर्म है कि रोहित शर्मा का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेकार प्रदर्शन, फिर रणजी ट्रॉफी में सस्ते में आउट हो जाना और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है. काफी संख्या में फैंस कह रहे हैं कि अब तो रोहित शर्मा को रिटायर हो ही जाना चाहिए. बता दें कि पहले वनडे मैच में साकिब महमूद ने उन्हें लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट करवाया.

रोहित शर्मा पिछले कुछ महीनों में बहुत दबाव में रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेली 5 पारियों में उनके बैट से सिर्फ 31 रन निकले थे. आलम यह था कि दबाव में उन्होंने सिडनी टेस्ट से खुद को ड्रॉप तक कर दिया था. उन्हीं की कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की. जायसवाल का विकेट सबसे पहले गिरा, जिन्हें 15 के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. भारत ने 19 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. अभी टीम इंडिया ने जायसवाल के आउट होने के बाद स्कोरबोर्ड में एक रन भी नहीं जोड़ा था, तभी रोहित भी 2 रन के स्कोर पर चलते बने.

अब तो रिटायर हो जाओ रोहित

रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है. एक फैन ने कहा कि रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रिटायर हो जाना चाहिए और वो जरा भी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि रोहित को स्वार्थ छोड़ कर रिटायर हो जाना चाहिए. एक और फैन ने कप्तान को ट्रोल करते हुए कहा कि रोहित का यह बढ़िया अंदाज है कि वो जल्दी आउट होकर दूसरे बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका देते हैं. इससे पहले रोहित को बाहर निकाला जाए, इससे पहले उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. एक व्यक्ति ने तो यह तक कह दिया कि रोहित अब भारतीय टीम पर बोझ बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

11 चौके और छक्के, 164 के तूफानी स्ट्राइक रेट से Shreyas Iyer ने उड़ाया गर्दा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आई गुड न्यूज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी, हैदराबाद की जीत
कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget