एक्सप्लोरर

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

India Playing 11 For 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. भारतीय टीम 11 फरवरी को इस मैच के लिए राजकोट पहुंच गई थी. वहीं सोमवार को इंग्लैंड की टीम भी आबूधाबी से राजकोट आ गई. तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए. इससे पहले वह चोटिल होने की वजह से दूसरा टेस्ट भी नहीं खेले थे. अब तीसरे टेस्ट में भारत के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो राजकोट में टर्निंग ट्रैक देखने को मिलेगा. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमें तीन-तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती हैं.  

भारत के लिए दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू 

टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर सकते हैं. दरअसल, केएस भरत के लगातार फ्लॉप होने से जुरेल के लिए रास्ता खुल गया है. वहीं केएल राहुल के बाहर होने से सरफराज खान को मौका मिलने की उम्मीद है. हालांकि, राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल कर लिया गया है. 

बुमराह को चौथे टेस्ट में मिलेगा रेस्ट 

गौरतलब है कि पहले खबर आई थी कि जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दिया जाएगा. हालांकि, अब ताजा अपडेट यह है कि जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट में रेस्ट दिया जाएगा. ऐसे में वह तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.  

तीसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, शाकिब अल हसन की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया तीनों फॉर्मेट का कप्तान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा
IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा
मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, आरसीबी के खिलाफ धमाका करने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी रुला देगी
मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, आरसीबी के खिलाफ धमाका करने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी रुला देगी
हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्रेय
हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, जानिए किसको दिया केकेआर के खिलाफ मिली जीत का श्रेय
MI vs KKR Highlights: रोहित-रिकेल्टन की आतिशी पारी, लेकिन इस खिलाड़ी को मिला POTM अवार्ड; मिटा 13 साल का अभिशाप
रोहित-रिकेल्टन की आतिशी पारी, लेकिन इस खिलाड़ी को मिला POTM अवार्ड; मिटा 13 साल का अभिशाप

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget