एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने तीन सवाल, कप्तान रोहित को ढूंढने होंगे जवाब

India vs England: बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए जल्द ही टीम का ऐलान करेगी. सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा.

India vs England Rajkot: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में अगला टेस्ट मैच खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बचे हुए तीन मैचों के लिए अभी टीम घोषित नहीं की है. लेकिन जल्द ही खिलाड़ियों का सेलेक्शन हो जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस मुकाबले से पहले तीन सवालों के जवाब ढूंढनें होंगे. टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका है. खिलाड़ी शतकीय साझेदारी नहीं कर पाए हैं. विकेटकीपर बैटर केएस भरत बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उनका परफॉर्मेंस भी चिंता बढ़ा सकता है.

भारतीय खिलाड़ी क्यों नहीं बना पा रहे शतकीय साझेदारी -

टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले टेस्ट में एक भी शतकीय साझेदारी नहीं बना पाए थे. पहले टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच हुई थी. इन दोनों ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे. इसके बाद इसके रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के बीच 78 रनों की साझेदारी हुई. यह सिलसिला दूसरे टेस्ट में भी जारी रहा. इसमें श्रेयस अय्यर और यशस्वी जयसवाल के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन वे भी शतकीय साझेदारी नहीं बना पाए.

मिडिल ऑर्डर में क्या करना चाहिए बदलाव -

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को देखें तो कमी नजर आती है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इस दौरान ओपनर यशस्वी ने 209 रन बनाए. लेकिन उनके अलावा कोई कुछ खास नहीं कर पाया. रजत पाटीदार 32 रन, श्रेयस अय्यर 27 रन, अक्षर पटेल 27 रन और केएस भरत 17 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह दूसरी पारी भी रही. भारत को मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत होगी.

फ्लॉप रहे खिलाड़ियों को और कितने मिलेंगे मौके -

श्रेयस अय्यर और केएस भरत दोनों टेस्ट मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. अय्यर हैदराबाद में 35 रन और 13 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद विशाखापट्टनम में 27 रन और 29 रन बनाकर आउट हुए. केएस भरत की बात करें तो वे  हैदराबाद में 41 रन और 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विशाखापट्टनम में 17 रन और महज 6 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया को इन खिलाड़ियों पर भी विचार करने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: आईपीएल का खिताब जीत सकती है SRH, इस बल्लेबाज ने तूफान मचाकर अभी से दे दी चेतावनी

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं.

नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. खेल से जुड़ी खबरों, एनालिसिस और स्टोरीज़ को वे आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में? आंकड़ों से मिलेगा जवाब
क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में? आंकड़ों से मिलेगा जवाब
दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? जानें किसका पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड, कौन जीतेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? जानें किसका पलड़ा भारी
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget