एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

IND vs ENG 4th T20: आज भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है.

India vs England, 4th T20I: आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है और आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत सात बजे से होगी. 

इस सीरीज का पहला और दूसरा टी20 टीम इंडिया ने जीता था. वहीं तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी. ऐसे में आज सूर्यकुमार यादव की टीम बाजी अपने नाम कर सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं अंग्रेजों की नजरें सीरीज में बने रहने पर रहेंगी. हालांकि, पुणे में टीम इंडिया के लिए जीत आसान नहीं रहने वाली है. 

पुणे के इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है. भारत ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक चार टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम को दो मैचौं में जीत मिली है और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज भी भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. 

पुणे पिच रिपोर्ट (Pune MCA Pitch Report)

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मदगार साबित हो सकती है. यहां बीच के ओवरों में स्पिनर्स को अच्छा टर्न मिल सकता है. मैदान इतना बड़ा नहीं है, ऐसे में छक्के-चौके लगाना भी यहां इतना मुश्किल नहीं रहता है. ओस का प्रभाव यहां रह सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली यहां पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

रिंकू सिंह हो गए फिट, फिर होंगे बदलाव 

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि युवा फिनिशर रिंकू सिंह फिट हो गए हैं. वह आज खेलते दिखेंगे. ऐसे में ध्रुव जुरेल की टीम से छुट्टी होना कंफर्म है. स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह पर शिवम दुबे या फिर रमनदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/रमनदीप सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती. 

बिना बदलाव के उतर सकती है इंग्लिश टीम 

इंग्लैंड ने इस बार अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लिश टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. अगर जैकब बीथल फिट हो जाते हैं तो फिर उन्हें जैमी स्मिथ की जगह मौका दिया जा सकता है. अगर वह फिट नहीं होते हैं तो फिर सेम टीम के साथ अंग्रेज उतर सकते हैं. 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल/जैमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget