एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 2 साल तक बीमारी से जूझते रहे देवदत्त पडिक्कल, डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जड़ने के बाद खोला राज़

IND vs ENG 5th Test: देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन पिछले दो सालों में उनका बैटिंग ग्राफ आगे नहीं बढ़ा था.

India vs England 5th Test, Devdutt Padikkal: घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 2021 में ही अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाज़े पर दस्तक दे दी थी. शानदार प्रतिभा के धनी इस बल्लेबाज ने आईपीएल में आरसीबी के लिए शतक जड़ने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. हालांकि, पिछले दो सालों में उनका बैटिंग ग्राफ आगे नहीं बढ़ा. अब इसकी असल वजह सामने आई है. 

दरअसल, पिछले दो साल से पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से पडिक्कल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. वह दो सालों तक बीमारी से जूझते रहे. हालांकि, इन कठिन परिस्थितियों ने उनका खेल के प्रति लगाव और बढ़ा दिया. अब जब धर्मशाला टेस्ट में उनको मौका मिला तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से भुनाया और डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया. 

पडिक्कल ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन कोविड-19 से संक्रमित होने और पेट संबंधी बीमारी के कारण उनके करियर का ग्राफ आगे नहीं बढ़ पाया. इन चुनौतियों से पार पाने के बाद पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगना शुरू कर दिया, जिसका परिणाम यह निकला कि उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह मिल गई.

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने शुक्रवार को 65 रन की लाजवाब पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा. पडिक्कल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आप जो भी काम करते हो उसमें सफलता के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है. फिर चाहे वह अभ्यास हो या दैनिक जीवन की आदतें या फिर भोजन. मैंने अनुशासित रहने का प्रयास किया और यही मेरा मुख्य लक्ष्य था. बीमारी के दौरान मैं बहुत कुछ नहीं कर सका, लेकिन फिर भी मैं चाहता था कि मैं अन्य क्षेत्रों में पीछे ना रहूं. मैंने खुद पर काम जारी रखा फिर चाहे वह मानसिक हो या फिर छोटी -छोटी चीजें."

पडिक्कल ने जब पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी की तो उनका खेल और अधिक निखर गया था. इसके अलावा उन्होंने अपने खेल में कुछ तकनीकी बदलाव भी किए. उन्होंने कहा, "तकनीकी तौर पर मैंने कुछ बदलाव किए, लेकिन मानसिक तौर पर भी मैंने बदलाव किए. मैंने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मैं खेल का पूरा लुत्फ उठाऊं. पिछले दो सालों में मैंने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली और तब मुझे एहसास हुआ कि इस खेल से मेरा कितना गहरा लगाव है और मुझे इसकी कितनी कमी खल रही है."

रजत पाटीदार के चोटिल होने के कारण पडिक्कल को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल गया. उन्होंने कहा, "मुझे पिछली रात संदेश मिला था कि मैं खेल सकता हूं. मैं नर्वस था. यह मुश्किल रात थी, लेकिन इसके साथ ही आप इसका आनंद भी लेते हो. आपको इसी दिन का इंतजार रहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
स्टेडियम से लेकर प्लेयर फीस, जानिए एक IPL मैच का आयोजन और उसमें कितना खर्चा आता है?
स्टेडियम से लेकर प्लेयर फीस, जानिए एक IPL मैच का आयोजन और उसमें कितना खर्चा आता है?
कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह, मेकर्स को चेतावनी भी दी, कहां- 'अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो...'
प्रभास की 'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
Good Friday: गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
Embed widget