एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: क्या आज रात पारी घोषित कर देगा इंग्लैंड? बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा अपडेट

बेन स्टोक्स ने कहा है कि चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सेशन में उनकी टीम एक और घंटे बल्लेबाजी करने का मन बना चुकी है और उसका आज रात पारी घोषित करने का कोई प्लान नहीं है.

India vs England: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा है कि भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सेशन में उनकी टीम एक और घंटे बल्लेबाजी करने का मन बना चुकी है. उसका पारी घोषित करने का कोई इरादा नहीं है. स्टोक्स ने शनिवार को दूसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद बताया कि आज रात घोषणा के बारे में कोई विचार नहीं है. आप भारत में जितने रन बना सकते हैं उतने बनाने चाहिए. अगर हम कल एक और घंटे के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी.

स्टोक्स ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के साथ 124 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने चेपॉक टेस्ट के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. स्टोक्स ने 118 गेंदो में 10 चौको और तीन छक्को की बदौलत 82 रनों की शानदार पारी खेली.

स्टोक्स ने कहा कि विकेट में कुछ ऐसा है जिसका इंग्लैंड फायदा उठाने के बारे में सोच सकता है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि स्पिन, उछाल और रिवर्स स्विंग हो रही है. मुझे लगता है कि हम अभी बहुत अच्छा खेले हैं. हमें खुद को इसका श्रेय देना होगा. यहां इस तरह की बैटिंग बिल्कुल आसान नहीं है. यह पिच बल्लेबाजों की मददगार है और हमने अब तक इसका भरपूर फायदा उठाया है."

स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड को यह टेस्ट जीतने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है और उसे बहुत मेहनत करनी होगी.

उल्लेखनीय है कि अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे कप्तान जो रूट (218) के पांचवें दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 555 रन का विशाल स्कोर बना लिया.

स्टंप्स के समय डोमिनिक बैस 84 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 और जैक लीच 28 गेंदों पर एक चौके के सहारे छह रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट लिए अब तक 30 रनों की साझेदारी हुई है. भारत के लिए इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और शाहबाज नदीम ने दो-दो विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 1st Test Day 2 Highlights: रूट के दोहरे शतक से बैकफुट पर टीम इंडिया, जानें कैसा रहा दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
BCCI का एक्शन, इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, वजह जानकर चौंक जाएंगे
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी
आकाश चोपड़ा ने चुनी CSK की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन, अंतिम-11 में सभी खूंखार खिलाड़ी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget