एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: फाइनल की हार से सबक लेगी टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी दो प्रैक्टिस मैच

IND Vs ENG: फाइनल मैच में इंडिया को कम प्रैक्टिस की कमी खली थी. लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ने इस गलती में सुधार करने का फैसला किया है. इंडियन टीम टेस्ट सीरीज से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी.

IND Vs ENG: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कमर कस ली है. फाइनल में इंडिया की हार के लिए प्रैक्टिस मैच की कमी को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इंडिया ने अब दो इंट्रा स्क्वायड मैच खेलने का फैसला किया है.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंग्लैंड में हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है. इंडिया को टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. इंडिया 15 जुलाई से डरहम में शिविर में हिस्सा लेगी और इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी.

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद फिलहाल ब्रेक पर है. ईसीबी ने बयान में कहा, "जहां तक बोर्ड को पता है भारत का कार्यक्रम अभी भी पहले की तरह है. भारतीय टीम डरहम में 15 जुलाई से शिविर में हिस्सा लेगी."

फाइनल में खली थी प्रैक्टिस मैच की कमी

डरहम में रहने के दौरान भारतीय टीम चार दिवसीय दो इंट्रा स्क्वायड मैच खेलेगी जिसमें चार स्टैंडबाई खिलाड़ी सहित 24 खिलाड़ी रहेंगे. भारतीय टीम मैनेजमेंट को काउंटी खेलने की उम्मीद है. भारतीय बल्लेबाजों के न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने बुरी तरह ढेर होने के बाद काउंटी टीमों के खिलाफ अभ्यास मैच पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

कोहली और चेतेश्वर पुजारा सहित भारतीय टीम का शीर्ष ऑर्डर मूविंग डिलेवरी को हैंडल नहीं कर पाया था. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा था कि अगर हमें प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.

न्यूजीलैंड की टीम ने एक महीना पहले ही इंग्लैंड पहुंचकर फाइनल की तैयारी शुरू कर दी थी. न्यूजीलैंड ने फाइनल से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी जिसका फायदा उसे मिला. टीम इंडिया भी अब पांच मैचों की सीरीज से पहले काउंटी टीमों के खिलाफ मैच खेलकर प्रैक्टिस करना चाहती है.

1983 World Cup: 38 साल पहले विश्व चैंपियन बनने वाली टीम ने ABP News पर सुनाए अनसुने किस्से, आप भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह, जानें क्या है मामला
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget