एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मुश्किल में टीम इंडिया, रोहित की जगह अब कौन करेगा कप्तानी? 'हिटमैन' को हुआ है कोरोना

Rohit Sharma COVID-19 Positive: रोहित शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर रोहित की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है तो भारतीय टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी.

Rohit Sharma Corona Positive: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाने हैं. एक मात्र टेस्ट मैच 1 जुलाई से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर रोहित शर्मा की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है तो भारतीय टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी. 

यह खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
बीसीसीआई (BCCI) ने आखिरी टेस्ट के लिए उपकप्तान के नाम का एलान भी नहीं किया था. ऐसे में रोहित (Rohit Sharma) की जगह किसी नए खिलाड़ी को पांचवें और आखिरी टेस्ट की कमान सौंपी जा सकती है. एक्सपर्ट की मानें तो रोहित की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत (rishabh pant) टेस्ट की कप्तानी कर सकते हैं. हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की कमान संभाली थी. वहीं कुछ क्रिकेट फैंस विराट कोहली (Virat Kohli) को कप्तानी सौंपने की बात कह रहे हैं. 

बीसीसीआई का ट्वीट
बीसीसीआई (BCCI) ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि शनिवार को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में  भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है.'

आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाना है
अगर भारतीय कप्तान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वह पांचवां टेस्ट खेल सकते हैं. हिटमैन का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाना है जिसकी रिपोर्ट कुछ घंटों में आ जाएगी. यदि वह उस रिपोर्ट में भी पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो वह आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. 2021 में खेले गए टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने 52.27 की औसत से 368 रन जड़े थे. भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. यदि भारत एजबेस्टन टेस्ट को कम से कम ड्रॉ करा लेता है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी.

ये भी पढ़ें...

India vs Ireland T20 Series: भारतीय टीम के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता आयरलैंड, सैलरी में कई गुना अंतर

India vs Ireland Live Streaming: भारत-आयरलैंड के बीच पहला टी20 आज, जानें कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget