एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लिश स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज फेल, स्कोर 219/7

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने सात विकेट पर 219 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 134 रन पीछे है.

Key Events
IND vs ENG Score Live Updates 4th Test Match Day 2nd India vs England ball by ball Commentary Ranchi IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लिश स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज फेल, स्कोर 219/7
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव मैच अपडेट्स

Background

IND vs ENG Score Live Updates: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रांची टेस्ट मैच के पहले दिन 7 विकेट गंवाकर 302 रन बनाए. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन जो रूट ने शतक जड़कर पारी को संभाल लिया. वे 106 रन बनाकर पहले दिन नाबाद रहे. टीम इंडिया के लिए रूट मुसीबत बन गए हैं. मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज रूट को जल्दी ही आउट कर पवेलियन भेजना चाहेंगे. टीम इंडिया के लिए आकाश दीप ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट झटके.

आकाश दीप ने टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाया. उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को पवेलियन भेजा था. डकेट 21 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए थे. आकाश ने इसके ठीक बाद ओली पोप को चलता किया. पोप जीरो पर आउट हुए. आकाश ने जैकी क्रॉली का भी विकेट लिया. क्रॉली 42 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया.

इंग्लैंड की बिखरती हुई पारी को रूट ने संभाला. उन्होंने पहले दिन नाबाद शतक जड़ा. रूट ने 226 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए. इस दौरान 9 चौके लगाए. जॉनी बेयरस्टो की बात करें तो वे 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया. स्टोक्स 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बेन फोक्स ने 47 रनों का योगदान दिया. ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह इंग्लैंड ने पहले दिन 7 विकेट गंवाकर 302 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए आकाश दीप और सिराज ने शानदार बॉलिंग की. आकाश ने 17 ओवरों में 70 रन दिए और 3 विकेट लिए. सिराज ने 13 ओवरों में 3 मेडन के साथ 60 रन दिए और 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन :

भारत - यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

अपडेट जारी है...

16:41 PM (IST)  •  24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 219/7

भारतीय टीम ने एक समय 177 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद से ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव आठवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर चुके हैं. ध्रुव जुरेल 58 गेंद में दो चौके एक छक्के की मदद से 30 और कुलदीप यादव 72 गेंद में एक चौके के साथ 17 रन पर हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने सात विकेट पर 219 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 134 रन पीछे है. इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार विकेट झटके. इसके अलावा टॉम हार्टले को दो सफलता मिलीं.  

16:34 PM (IST)  •  24 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: भारत का स्कोर 219/7

टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट पर 219 रन हो गया है. ध्रुव जुरेल 52 गेंद में दो चौके और एक छक्के के साथ 29 और कुलदीप यादव 72 गेंद में एक चौके के साथ 17 रन पर खेल रहे हैं. टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 134 रन पीछे है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू, शतक की ओर केएल राहुल; शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: तीसरे सेशन का खेल शुरू, शतक की ओर केएल राहुल; शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
India T20I Squad: भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget