एक्सप्लोरर

Umesh Yadav: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में हो सकती है उमेश यादव की वापसी? रणजी में धाकड़ परफॉर्मेंस के बाद बढ़ी उम्मीद

Ranji Trophy: उमेश यादव ने सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मुकाबले की पहली पारी में 56 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने अपनी 5 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटककर सौराष्ट्र को बैकफुट पर ला दिया था.

Umesh Yadav In Ranji: इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए उमेश यादव को भारतीय स्क्वाड में जगह नहीं मिल सकी. उनकी जगह टीम इंडिया ने बुमराह और सिराज के साथ मुकेश कुमार और आवेश खान को मौका दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी उमेश नदारद थे. इसके बाद से कयास लग रहे हैं कि 36 वर्षीय उमेश के लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं. हालांकि इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में दम दिखाकर साबित कर दिया है कि अभी उनका वक्त खत्म नहीं हुआ है.

उमेश यादव रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की स्क्वाड का हिस्सा हैं. उन्होंने इस साल के अपने पहले रणजी मुकाबले में 5 विकेट चटकाए थे और अब दूसरे रणजी मैच में वह विपक्षी टीम पर कहर बनकर ही टूट पड़े. 19 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू हुए रणजी मुकाबले में उन्होंने पहले ही दिन 4 विकेट झटककर अपनी वापसी के आसारों को हवा दे दी.

उमेश ने पहले दिन 16 ओवर गेंदबाजी की और 56 रन देकर चार विकेट झटके. यहां जैसे ही सौराष्ट्र की टीम 150 रन पार कर मजबूत स्थिति में जाते हुए नजर आ रही थी, तभी उमेश ने अपने दो ओवरों में पांच गेंद के भीतर तीन विकेट चटकाकर सौराष्ट्र की कमर तोड़ दी. उन्होंने शेल्डन जैक्सन (21), अर्पित वसावड़ा (0) और प्रेरक मांकड़ (0) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. इस धारदार गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में महज 206 रन पर ही ढेर हो गई.

क्यों हो सकती है उमेश की वापसी?
उमेश यादव पिछले साल तक टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा थे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल थे. बुमराह की वापसी और अन्य गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अब अगर अगले एक दो रणजी मैचों में भी वह ऐसा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी हो सकती है. उनकी वापसी के आसार इसलिए भी बन सकते हैं क्योंकि वर्तमान में मोहम्मद शमी चोटिल हैं और उनके इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है. ऐसे में उमेश को मौका दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें...

In Pics: जेम्स एंडरसन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में चार स्पिनर; भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों के बेस्ट गेंदबाज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का नकल करना इस बॉलर को पड़ा भारी, एक्शन पर अंपायर ने क्या किया
पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का नकल करना इस बॉलर को पड़ा भारी, एक्शन पर अंपायर ने क्या किया
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का पहला रिएक्शन, विराट कोहली का भी किया जिक्र; जानिए क्या कहा
RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का पहला रिएक्शन, विराट कोहली का भी किया जिक्र; जानिए क्या कहा
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget