एक्सप्लोरर

IND vs LEI, Day 2: लीसेस्टरशायर की पहली पारी 244 रन पर सिमटी, दूसरी पारी में भारत की मजबूत शुरुआत

Team India Warm-up Match: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है.

India vs Leicestershire: लीसेस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला. टीम इंडिया ने लीसेस्टरशायर की टीम को महज 244 रन पर ही ढेर कर दिया. लीसेस्टर की ओर से महज ऋषभ पंत ने संघर्ष किया. उन्होंने 76 रन की पारी खेली. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिये थे.

शमी और सिराज ने टॉप ऑर्डर किया ढेर
मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर- 246/8 पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद लीसेस्टरशायर की सलामी जोड़ी पिच पर उतरी. स्कोर 14 रन तक ही पहुंचा था कि मोहम्मद शमी ने लीसेस्टर के कप्तान सैम इवान्स (1) को चलता कर दिया. इसके बाद अपने अगले ही ओवर में उन्होंने लीसेस्टर की ओर से खेल रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (0) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. दूसरे छोर से सिराज भी लीसेस्टर टीम को झटके देने लगे. उन्होंने ओपनर लुईस किंबर (31)  और जॉय एविसन (22) के विकेट चटकाए. 71 रन तक आते-आते लीसेस्टरशायर के चार विकेट गिर चुके थे. 

पंत ने संभाली लीसेस्टरशायर की पारी
यहां से ऋषभ पंत और रिषी पटेल ने लीसेस्टरशायर को 100 का आंकड़ा पार कराया. रिषी पटेल भी 34 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार हो गए. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. ऋषभ पंत 87 गेंद पर 76 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने. भारत की ओर से मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले.

भारत ने दूसरी पारी में की मजबूत शुरुआत
भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में केएस भरत को बतौर सलामी बल्लेबाज भेजा. भरत ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की. गिल 38 रन बनाकर नवदीप सैनी का शिकार हुए. केएस भरत (31) और हनुमा विहारी (9) नाबाद पवेलियन लौटे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम एक विकेट खोकर 80 रन बना चुकी थी. 

भारत ने पहली पारी 246/8 पर घोषित की
मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 35 रन के कुल योग पर ही कप्तान रोहित शर्मा (25) अपना विकेट दे बैठे थे. इसके बाद 81 रन तक आते-आते भारत 5 विकेट खो चुका था. केएस भरत और विराट कोहली (33) ने 57 रन की साझेदारी कर टीम को सहारा दिया लेकिन यहां कोहली भी चलते बने. इसके बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर केएस भरत (70) जमे रहे. इस तरह पहले दिन भारत ने 8 विकेट खोकर 246 रन बनाए. लीसेस्टरशायर के तेज गेंदबाज रोमन वॉकर ने 5 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें..

Ahmed Shehzad: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रोया अपना दुखड़ा, बोले- 'विराट को धोनी का साथ मिला लेकिन यहां तो किसी की सफलता हजम ही नहीं होती'  

Olympics 2036 की भारत को मेजबानी मिली तो रूसी स्पेशलिस्ट करेंगे मदद, सीमा पार से आया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget