एक्सप्लोरर

IND vs NZ: टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच और मौसम का मिजाज

IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा.

IND vs NZ 1st T20I Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों में निराशा झेलनी वाली भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. न्यूजीलैंड की कमान तो केन विलियमसन के ही हाथों में है लेकिन भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं. हार्दिक पंड्या के लिए भविष्य के टी20 कप्तान बनने की दावेदारी के लिए यह बेहद शानदार मौका है.

न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपनी लगभग वही टीम उतारी है जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नजर आई थी, यहां ट्रेंट बोल्ट को आराम दिया गया है. उधर, भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है. ऐसे में भारतीय टीम के युवा सितारों जैसे श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों के पास इस बार चमकने का मौका होगा. 
 
पिच रिपोर्ट: न्यूजीलैंड में वैसे तो अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखे जाते हैं लेकिन वेलिंग्टन की विकेट थोड़ी अलग है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 162 रन ही रहा है. यहां पिछले 7 मैचों में 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. ज्यादातर मौकों पर यह जीत बड़े रनों के अंतर से रही है. यानी कहा जा सकता है कि इस विकेट पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रह सकता है.

वेदर रिपोर्ट: वेलिंग्टन में आज बारिश के आसार हैं लेकिन क्योंकि भारत-न्यूजीलैंड का मैच स्थानीय समयानुसार रात में होना है, ऐसे में उस वक्त मौसम साफ रहने के अनुमान है. 

टीम इंडिया पॉसिबल प्लेइंग-11: ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

न्यूजीलैंड पॉसिबल प्लेइंग-11: फिन एलन, डेवान कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टीम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ: साल 2016 तक न्यूजीलैंड से एक भी टी20 नहीं जीत पाई थी टीम इंडिया, नवंबर 2017 में मिली थी पहली विजय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget