एक्सप्लोरर

IND vs NZ 4th T20I: लगातार दूसरी बार हुए सुपर ओवर में टीम इंडिया ने एक बार फिर मारी बाजी, सीरीज में 4-0 की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे सुपर ओवर में भी टीम इंडिया ने बाजी मार ली है. यहां टीम सीरीज में 4-0 की बढ़त ले चुकी है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला गया चौथा टी20 मैच भी अंत में सुपर ओवर में पुहंचा जिसे टीम इंडिया ने एक बार फिर अपने नाम कर लिया. टी20 इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दो मैचों में ये दो सुपर ओवर हुए जिसे विराट ने अंत में चौका मारकर अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए. यहां मनीष पांड ने बेहतरीन पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए जहां दोनों टीमों का ये मैच एक बार फिर सुपर ओवर में पहुंचा. यहां न्यूजीलैंड की तरफ से सेफर्ट और मुनरो ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. लेकिन एक बार फिर मैच सुपर ओवर में आकर फंस गया. इसके बाद न्यूजीलैंड सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आया जहां टीम ने भारत को 6 गेंदों में 14 रन बनाने का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से विराट और केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए. राहुल ने पहले दो गेंदों पर ही 10 रन बटोर लिए जहां अंत में विराट ने जीत का चौका लगा दिया और टीम ने एक बार फिर सुपर ओवर का ये मैच अपने नाम कर सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली. ऐसा पहली बार हो रहा है जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में किसी सीरीज में लगातार 4 मैच जीते हैं. भारत की बल्लेबाजी मनीष पांडेय (नाबाद 50) ने अहम मुकाम पर एक जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक योग तक पहुंचा दिया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने एक समय 88 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन पांडेय के अलावा शार्दूल ठाकुर (20) और नवदीप सैनी (नाबाद 11) ने संक्षिप्त किंतु अहम पारियां खेलते हुए भारत को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 165 रनों तक पहुंचाने में सफल रहे. भारत के लिए लोकेश राहुल ने भी 39 रनों की पारी खेली. राहुल ने 26 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के लगाए. संजू सैमसन (8), कप्तान विराट कोहली (12), श्रेयस अय्यर (1), शिवम दुबे (12) और वाशिंगटन सुंदर (0) ने निराश किया. सुंदर का विकेट 88 रनों के कुल योग पर गिरा था. इसके बाद पांडेय ने ठाकुर के साथ मिलकर स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया. ठाकुर 131 के कुल योग पर आउट हुए. ठाकुर ने 15 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए. युजवेंद्र चहल (1) अधिक देर तक पांडे का साथ नहीं दे सके लेकिन इसके बाद सैनी ने नौ गेंदों पर दौ चौके लगाते हुए भारत को मजबूती प्रदान किया. पांडे ने अपनी 36 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके लगाए. न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर इश सोढ़ी ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए. स्कॉट कुगेलेजीन, मिशेल सैंटनर और टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली. पांच मैचों की सीरीज में भारत 4-0 से आगे है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget