एक्सप्लोरर

IND vs PAK: जब एशिया कप में अकेले पाकिस्तान पर भारी पड़े थे किंग कोहली, खेली थी 183 रनों की 'विराट' पारी

IND vs PAK, Asia Cup: इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद भारत को 330 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके बाद विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिला दी थी.

Virat Kohli 183 Runs Against Pakistan Full Scorecard: 2023 एशिया कप में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. इस मैच में सभी की नजरें किंग कोहली पर रहेंगी. दरअसल, जब भी पाकिस्तान से मुकाबला होता है तो विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है. 

लंबे वक्त बाद एक बार फिर एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज़ 30 अगस्त से होगा. वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले फैंस 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई कोहली की 183 रनों की पारी को खूब याद कर रहे हैं. 

आज से 11 साल पहले 2012 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ युवा किंग कोहली ने 183 रनों की विराट पारी खेलकर अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 330 रनों का लक्ष्य दिया था. 

पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स ने जड़े थे शतक 

2012 एशिया कप में मीरपुर के मैदान पर खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स ने शतक जड़े थे. मोहम्मद हफीज ने 105 और नासिर जमशेद ने 112 रनों की पारी खेली थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद यूनिस खान ने सिर्फ 34 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया था. पाकिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 329 रन बनाए थे. 

शून्य पर आउट हुए थे गौतम गंभीर 

पाकिस्तान से मिले 330 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहले ही ओवर में गौतम गंभीर शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद किंग कोहली ने 148 गेंदों में 183 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई. इस दौरान उनके बल्ले से मैदान के चारों तरफ 22 चौके निकले थे. वहीं उन्होंने एक छक्का भी लगाया था. भारत ने 13 गेंद शेष रहते सिर्फ 4 विकेट खोकर आसानी से 330 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था. 

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: एशिया कप से पहले न्यू लुक में नज़र आए विराट कोहली, सामने आई दिलचस्प तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget