एक्सप्लोरर

IND vs SA: टेंबा बावुमा ने जीता टॉस, भारत के लिए 1 और दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू; ऐसी है प्लेइंग इलेवन

IND vs SA 1st Test : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है. सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. यहां दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यहां दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है. भारतीय टीम में भी एक खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर और डेविड बेडिंगम अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इधर, भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को टेस्ट कैप मिली है. टॉस से पहले टीम इंडिया के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी.

यहां खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 में एक भी स्पिनर को मौका नहीं दिया है. उधर, भारतीय टीम ने रवींद्र जडेजा की जगह आर अश्विन को मैदान में उतारा है. जडेजा को बैक स्पास्म के चलते बेंच पर बैठना पड़ेगा.

टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान?
टॉस जीतने के बाद टेंबा बावुमा ने कहा, 'पिछले दो दिनों से इस विकेट पर कवर था. ऐसे में यहां थोड़ी नमी होगी. इससे तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिल सकती है.' भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'बेहतर है कि हम टॉस हार गए क्योंकि मैं पिच पर पहले क्या बेहतर रहेगा, इसे लिए आश्वस्त नहीं था. हम यहां की परिस्थितियों से परिचित हैं. पिच पर घास है. बादल भी छाए हुए हैं. गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन हमारे बल्लेबाज इन परिस्थितियों का सामना अच्छे से कर सकते हैं.' 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडन मारक्रम, टोनी डि जोर्जी, टेंबा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बडिंघम, काइल वैरीन (विकेटकीपर), मार्को यान्सिन, जेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर.

सेंचुरियन की पिच का मिजाज
सेंचुरियन की पिच दक्षिण अफ्रीका की सबसे तेज पिचों में से एक है. बादलों के छाए रहने और बारिश के पूर्वानुमान के साथ यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए और ज्यादा मददगार साबित हो सकती है. इसे दक्षिण अफ्रीका का किला भी कहा जा सकता है. यहां प्रोटियाज टीम ने 28 में से 22 टेस्ट जीते हैं. हालांकि भारतीय टीम ने यहां अपने पिछले दौरे में 113 रन की जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में बेहद खराब है रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड, 8 पारियों में बना पाए हैं महज 123 रन

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज
बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 94 गेंद में 202 रन चेज
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL
मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL
कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन
कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget