एक्सप्लोरर

IND vs SA: दूसरे टी20 में भारत की हार के पांच बड़े कारण, जानिए क्यों डूबी टीम इंडिया की नैया

India vs South Africa: कटक में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. जानिए टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण.

India vs South Africa 2nd T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 10 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. आइये जानें टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण. 

1- खराब टीम सेलेक्शन

दूसरे टी20 में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह रही खराब टीम सेलेक्शन. आईपीएल 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को दूसरे मैच में भी टीम में जगह नहीं मिली. इसके अलावा अक्षर पटेल की जगह भी प्लेइंग इलेवन में रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता था. बिश्नोई अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए पहेली साबित हो सकते हैं. 

2- ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म

ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला दोनों टी20 में खामोश रहा है. कटक टी20 में गायकवाड़ सिर्फ एक रन ही बना सके. ऐसे में सलामी बल्लेबाज के रन न बनाने से टीम शुरुआत में ही प्रेशर में आ जाती है. 

3- ऋषभ पंत की कप्तानी

दिल्ली के बाद कटक टी20 में भी ऋषभ पंत की कप्तानी में आत्मविश्वास की कमी दिख रही है. फैसले लेने में पंत सहज नहीं दिख रहे हैं. दूसरे टी20 में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा न करना हो या फिर दिनेश कार्तिक से पहले अक्षर पटेल को बल्लेबाजी के लिए भेजना. पंत लगातार अपने फैसलों से चौंका रहे हैं. 

4- स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन

दूसरे टी20 में भी भारतीय स्पिनर्स कमाल नहीं कर पाए. युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने मिलकर पांच ओवर में 68 रन लुटा दिए. दिल्ली में खेले गए पहले टी20 में भी टीम इंडिया के स्पिनर्स सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे. 

5- दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर की कमी

ये बात दुनिया जानती है कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हैं. भारतीय टीम में दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर का न होना दूसरे टी20 में टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह रही. ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया को कुलदीप यादव की कमी खल रही है. हालांकि, अक्षर पटेल की जगह रवि बिश्नोई को भी मौका दिया जा सकता है.  

यह भी पढ़ें-

Moeen Ali ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया, पाकिस्तान की जमीन पर खेलना चाहते हैं मैच

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Day 2 Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान शुभमन गिल आउट; ऋषभ पंत और जुरेल कीज पर मौजूद
Live: भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान शुभमन गिल आउट; ऋषभ पंत और जुरेल कीज पर मौजूद
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
IND vs AFG: टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget