एक्सप्लोरर

IND vs SA: स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना करने वालों को केएल राहुल ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कुछ कहा

IND vs SA 2nd T20, KL Rahul: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में केएल राहुल ने 203.57 के स्ट्राइक रेट से 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया.

India vs South Africa 2nd T20, KL Rahul: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया की जीत में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का भी अहम योगदान रहा. राहुल ने सिर्फ 28 गेंदों में 203.57 के स्ट्राइक रेट से 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले. मैच के बाद राहुल ने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया.

धीमे स्ट्राइक रेट के लिए आलोचनाओं के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में रविवार को तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पारी की मांग के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं. 

संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मैच में 56 गेंद में 51 रन की पारी के दौरान भारतीय उप कप्तान के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे थे. राहुल ने दूसरे टी20 मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हां, ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाना इस पारी की मांग थी. जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आप स्पष्ट रूप से परिस्थितियों का आकलन करने के लिए खुद को कुछ ओवर देना चाहते हैं. यह देखने के लिए कि आप कौन से शॉट खेल सकते हैं."

उन्होंने कहा, "आप अपने साथी से बात करते हैं. अपने आप को एक लक्ष्य देते हैं और फिर आप कोशिश करते हैं और उसके अनुसार खेलते हैं. हम हमेशा अधिक आक्रामक होने का प्रयास करते हैं, बहुत सारे जोखिम उठाते हैं. आज मेरे से इसी तरह की पारी की जरूरत थी और मुझे खुशी है कि मैंने यह पारी खेली."

राहुल ने अपनी शानदार कलाई के सहारे फाइन स्क्वायर लेग पर बेहद आसानी से कुछ छक्के जड़े. उन्होंने कहा, "हां, हम सभी के पास कोई निश्चित उपहार होता है और इसलिए हम देश के लिए खेल रहे हैं. हम यहां तक ​​पहुंचे हैं क्योंकि स्वाभाविक रूप से कुछ प्रतिभाएं हैं."

राहुल ने कहा, "यह टी20 क्रिकेट है. आपको छक्के मारने की कोशिश करने की स्थिति में आना होगा. जब गेंद 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती है, तो आपके पास गेंद को देखने और प्रतिक्रिया करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है, आप सहजता से हिट करते हैं. यह वर्षों के अभ्यास से होता है."

राहुल भारत के उन तेज गेंदबाजों के बचाव में भी आए जिन्होंने रविवार को यहां एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया. भारत ने 237 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन कर दिया था लेकिन मेजबान टीम डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक के बीच 174 रन की साझेदारी को तोड़ने में असमर्थ रही और ये दोनों टीम को यादगार जीत के करीब ले गए थे.

राहुल ने कहा, "अगर यह (गेंदबाजी) इतनी बड़ी चिंता होती तो मुझे नहीं लगता कि हम इतने मैच जीत पाते. हम हमेशा एक टीम के रूप में बेहतर होते रहना चाहते हैं. आज का दिन उन दिनों में से एक था जब हमारे गेंदबाज 10 में से सात गेंद सही नहीं डाल सकते थे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा होता रहेगा. यह कुछ ऐसा है जिससे हमें सीखने की जरूरत है और बेहतर होना होगा." उन्होंने कहा, "पिछले मैच में उन्होंने विरोधी टीम को 106 रन पर रोक दिया था और आज उन्होंने काफी रन दिए. आपको परिस्थितियों, पिच को भी ध्यान में रखना होगा."

अपने पहले ओवर में तेम्बा बावुमा और रिली रोसेयु को तीन गेंद के भीतर आउट करने वाले अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 62 रन लुटाए जबकि हर्षल पटेल ने चार ओवर में 45 रन खर्च किए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. ये दोनों विश्व कप के लिए जाने वाली टीम में शामिल हैं.

राहुल ने कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों को गेंद को पकड़ने में दिक्कत हो रही थी. उन्होंने कहा, "यहां आर्द्रता थी और ओस थी इसलिए गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो रहा था और जब विरोधी टीम 240 रनों का पीछा कर रही हो तो आप जानते हैं कि बल्लेबाज कड़ा रुख अपनाएंगे और हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे."

यह भी पढ़ें...

Photos: फुटबॉल...फैंस...दंगा...और 170 से ज्यादा मौत, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच के दिल दहला देने वाले दृश्य

PCB: 'अल्लाह जानें टीम सिलेक्ट कौन करता है?' पूर्व पाक क्रिकेटर ने अपने क्रिकेट बोर्ड पर ही उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें
BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच
BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget