IND vs SA 3rd T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सेंचुरियन में दर्ज की रोमांचक जीत
India vs South Africa: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से हरा दिया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने शतक लगाया.

बैकग्राउंड
India vs South Africa Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा. भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें चार मैचों की सीरीज में...More
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से हरा दिया है. उसने इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 219 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नुकसान के साथ 208 रन ही बना सकी.
टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शतक जड़ा. तिलक ने नाबाद 107 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके बाद अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने बॉलिंग में कमाल दिखाया. अर्शदीप ने 3 विकेट लिए. वरुण ने 2 विकेट लिए. अक्षर और हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया.
हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.