एक्सप्लोरर

Yashasvi Jaiswal Record: डेब्यू टेस्ट में यशस्वी ने खेली 171 रनों की यादगार पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 171 रनों की यादगार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे. वह अब भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

India vs West Indies 1st Test, Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू मैच को यादगार बनाने के साथ 171 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन के खेल में अपना पहला शतक भी पूरा किया. इसके बाद तीसरे दिन की शुरुआत होने के साथ यशस्वी ने 150 रनों का आंकड़ा पार करने में अधिक समय नहीं लगाया. यशस्वी अब बतौर ओपनर बल्लेबाज भारत के बाहर डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं वह डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत की तरफ से तीसरे खिलाड़ी हैं.

डोमिनिका टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 171 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था. यशस्वी जायसवाल अपने डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक गेंदों का सामना करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. यशस्वी से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने साल 1984 में अपने डेब्यू टेस्ट में 322 गेंदों का सामना किया था.

विदेशी सीरीज में डेब्यू करने वाले यशस्वी ने सर्वाधिक रन अपने पहली पारी में बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. साल 1996 में सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए 131 रनों की पारी खेली थी.

ओपनर के तौर पर बनाया डेब्यू मैच में 5वां सर्वाधिक स्कोर

यशस्वी जायसवाल अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ब्रेंडन कुरुप्पु हैं, जिन्होंने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर डीवोन कॉनवे हैं जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 200 रनों की पारी खेली थी.

शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 187 रनों की पारी साल 2013 में मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी. वहीं चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी हैमिस रदरफोर्ड हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी.

 

यह भी पढ़ें...

IPL: जस्टिन लैंगर बने लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच, फ्रेंचाइजी ने किया आधिकारिक एलान, एंडी फ्लावर की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget