एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd ODI: साल 2022 की पहली सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, बैटिंग ऑर्डर पर होंगी निगाहें

IND VS WI: टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज टीम पर 1-0 की बढ़त बना रखी है. दूसरा वनडे जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी.

IND VS WI ODI Series: भारत-वेस्टइंडीज (India-West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया (Team India) को 6 विकेट से जीत मिली थी. अब भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर इस साल की पहली सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. इससे पहले इस साल भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

बैटिंग ऑर्डर पर टिकी है नजरें
इस मैच में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहने वाले लगभग सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं. केएल राहुल टीम से जुड़ चुके हैं और कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके शिखर धवन और श्रेयस अय्यर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी तरह फिट हैं. इनके साथ ही टीम इंडिया की स्क्वॉड में बाद में जोड़े गए मयंक अग्रवाल भी अपना क्वारंटीन खत्म कर चुके हैं. फिर ईशान किशन भी मौजूद हैं. ऐसे में रोहित, विराट, सूर्यकुमार, दीपक हुड्डा और ऋषभ के साथ बाकी 2 खिलाड़ी कौन होंगे और बैटिंग ऑर्डर में क्या फेरबदल होंगे, यह देखना बेहद दिलचस्प रहेगा.

दूसरे वनडे में भी कमाल दिखाएंगे भारतीय स्पिनर
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले वनडे में टीम इंडिया के स्पिनर्स ने दमदार प्रदर्शन किया था. वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने मिलकर 7 विकेट चटकाए थे. सीरीज का दूसरा वनडे भी यहीं खेला जाना है. ऐसे में इस मैच में भी स्पिनर्स बड़ी भूमिका में दिख सकते हैं. संभव है कि शार्दुल या सिराज की जगह टीम मैनेजमेंट एक और स्पिनर कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करे.

वेस्टइंडीज में है वापसी का दमखम
पहले वनडे में पूरी तरह समर्पण कर चुकी विंडीज टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम को सीरीज में वापसी कराने का माद्दा रखते हैं. हाल ही में इस टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से टी-20 सीरीज में मात दी थी. इंग्लैंड को हराने वाले कई खिलाड़ी इस वनडे टीम में शामिल हैं. विंडीज टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें जेसन होल्डर, निकोलस पुरन और शाई होप से होंगी.

यह भी पढ़ें..

U19 World Cup 2022 में इन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार

U19 World Cup 2022 में दमदार रहा टीम इंडिया का पूरा सफर, विपक्षी टीमें नहीं दे पाईं ज़रा भी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget