एक्सप्लोरर

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 165 पर रोका, अंतिम ओवरों में हुई घातक गेंदबाजी

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जा रहा है.

IND vs WI 5th T20I 1st Innings Highlights: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेली. सूर्या ने 45 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 जोड़े. वहीं, वेस्टइंडीज़ की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए. 

खराब हुई भारत की शुरुआत 

भारतीय टीम ने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जयासवाल (5) का विकेट गंवा दिया. जयासवाल को कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन ने अपना शिकार बनाया. टीम पहले विकेट से अभी उबर नहीं पाई थी कि दूसरे ओपनर शुभमन गिल तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. गिल को भी अकील हुसैन ने अपने जाल में फंसाया. 

हालांकि इसके बाद तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और बाएं हाथ के तिलक वर्मा ने कुछ वक़्त बिताया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम की रन गति बढ़ी. लेकिन फिर आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा स्पिनर रोस्टन चेज का शिकार बने. तिलक ने 18 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली. 

इसके बाद नंबर पांच पर बल्लेबाज़ी करने आए संजू सैमसन ज़्यादा वक़्त क्रीज़ नहीं बिता सके और 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन को रोमारियो शेफर्ड ने चलता किया. इसके बाद नंबर छह पर बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान हार्दिक पांड्या बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने भारतीय कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई. हार्दिक ने 18 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए.

इसके बाद अच्छी पारी खेल रहे सूर्यकुमार यादव 45 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. सूर्या को जेसन होल्डर ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया. फिर रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह को आउट किया. अर्शदीप ने 1 छक्के की मदद से 8 रनों की पारी खेली. अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं नंबर 11 के मुकेश कुमार 4 रनों पर और चहल बिना खाता खोले नाबाद रहे. 

ऐसी रही वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ी 

टीम के लिए अकील हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए. वेस्टइंडीज़ की ओर से अंत के ओवरों में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी देखने को मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: बाल-बाल बची खिलाड़ी की जान! लाइव मैच में फिर हुई सांप की एंट्री, इस बार खतरे में था प्लेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
स्टेडियम से लेकर प्लेयर फीस, जानिए एक IPL मैच का आयोजन और उसमें कितना खर्चा आता है?
स्टेडियम से लेकर प्लेयर फीस, जानिए एक IPL मैच का आयोजन और उसमें कितना खर्चा आता है?
कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स की हार में भी रिंकू सिंह ने किया ये कारनामा, तोड़ा आंद्रे रसेल का एक बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
संजीव बालियान की मुश्किलें बढ़ीं! CM मान की टिप्पणी का विरोध न करने पर तलब किए गए पूर्व मंत्री
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह, मेकर्स को चेतावनी भी दी, कहां- 'अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो...'
प्रभास की 'आदिपुरुष' से बेहतर रणबीर कपूर की 'रामायाण', बोले विंदू दारा सिंह
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
MSP पर गेहूं बेचने के 48 घंटे बाद भी नहीं आया पैसा, यहां करें शिकायत
Good Friday: गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
गुड फ्राइडे में 'गुड' क्या है? जब इसी दिन यीशू को सूली पर गया था चढ़ाया
Embed widget