एक्सप्लोरर

T20 में भारत के पास हैं Mohammed Shami से बेहतर तेज गेंदबाज, पूर्व कप्तान ने किया दावा

Asia Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने दावा किया है कि भारत के पास टी20 क्रिकेट में मोहम्मद शमी से बेहतर गेंदबाज हैं.

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि टी20 क्रिकेट में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का करियर खत्म हो चुका है. आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भी कहा है कि भारत के पास टी20 टीम में मोहम्मद शमी से बेहतर तेज गेंदबाज हैं. हालांकि पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी को टीम इंडिया का बेहतरीन तेज गेंदबाज करार दिया है. 

एशिया कप के लिए भारत ने भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह को तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के तौर पर चुना है जिसमें आल राउंडर हार्दिक पंड्या 15 सदस्यीय टीम में चौथे गेंदबाज हैं. दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने द आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में कहा, ''शमी भारत के लिये काफी लंबे समय से बहुत बहुत अच्छा गेंदबाज रहा है. अगर आप उसकी काबिलियत देखो तो वह टेस्ट क्रिकेट में शायद सबसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता है.''

पोंटिंग ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में शमी से कहीं बेहतर तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने एशिया कप के लिये केवल तीन का ही चयन किया है. इसलिये अगर टीम में संभावित चार नाम होते तो वह चौथे तेज गेंदबाज हो सकते थे.''

भारतीय टीम में है गहराई

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों से उबर रहे हैं तो कईयों को लगता है कि शमी को एशिया कप में नयी गेंद की जिम्मेदारी साझा करने के लिए शामिल किया जाना चाहिए था. एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित किया जायेगा और पोंटिंग ने भारत को टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार बताया.

पोंटिंग ने कहा, ''एशिया कप ही नहीं बल्कि किसी भी टूर्नामेंट में भारत को पछाड़ना हमेशा ही मुश्किल होता है, लेकिन मुझे लगता है कि हर बार हम टी20 विश्व कप के बारे में बात करते हैं जो आने ही वाला है और इसमें भी भारत मजबूत टीम होगी. भारतीय टीम में गहराई निश्चित रूप से अन्य टीमों से कहीं बेहतर है और मुझे लगता है कि भारत एशिया कप जीतेगा.''

Rajasthan Royals के मालिक ने रॉस टेलर को जड़े थे 3-4 थप्पड़, पूर्व कप्तान का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget