एक्सप्लोरर

ACC U19 Asia Cup 2021: टीम इंडिया को मिल गया फ्यूचर का स्टार! अंडर 19 एशिया कप में शतक जड़ भारत को दिलाई जीत

Harnoor Singh Century: हरनूर सिंह ने यूएई के खिलाफ अच्छी पारी खेलते हुए शतक जड़ा.

ACC U19 Asia Cup 2021 Harnoor Singh Century: अंडर19 एशिया कप 2021 के पहले मैच में भारत ने यूएई को 154 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया की इस जीत में हरनूर सिंह की अहम भूमिका रही. उन्होंने 106 गेंदों में शतक जड़ दिया. हरनूर भारत की अंडर 19 के दमदार बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने इससे पहले हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली थी. हरनूर का प्रदर्शन इसी तरह बरकरार रहा तो वे भारत की मुख्य टीम का हिस्सा बन सकते हैं. 

यूएई के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरी. इस दौरान हरनूर सिंह और अंगक्रिश रघुवंशी ओपनिंग करने आए. रघुवंशी महज दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन हरनूर ने टिक कर खेला और शतक जड़ दिया. इस पारी में उन्होंने 130 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए. हरनूर की इस पारी में 11 चौके भी शामिल थे. हरनूर के साथ ही कप्तान यश ने 63 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ-साथ राजवर्धन ने 23 में नाबाद 48 रनों की विस्फोट पारी खेली. इस तरह भारत ने पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए. 

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 34.3 ओवर्स में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. यूएई के लिए सर्वाधिक 45 रन काई स्मिथ ने बनाए. टीम इंडिया के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए राजवर्धन ने तीन विकेट झटके. उन्होंने 9 ओवर्स में महज 24 रन दिए. वहीं विकी ने 6.3 ओवर्स में महज 7 रन देकर दो विकेट झटके. इनके साथ-साथ गर्व और कौशल ने भी दो-दो विकेट लिए. 

हरनूर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था. कोलकाता में 29 नवंबर को खेले गए मैच में हरनूर ने 136 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 12 चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं 28 नवंबर को इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेले गए मैच में भी हरनूर ने अच्छी पारी खेली थी. उन्होंने 85 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget