एक्सप्लोरर

Travis Head Century: ट्रेविस हेड WTC फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी, भारत के खिलाफ खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी

India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेलने के साथ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है.

WTC Final, India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से खेल के पहले दिन ट्रेविस हेड के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली. हेड अब WTC के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे सत्र के खेल के दौरान 76 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. यहां से ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया. चायकाल के समय जब खेल रुका तो हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था.

पहले दिन के आखिरी सत्र का खेल शुरू होने के साथ ट्रेविस हेड ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा. ट्रेविस हेड ने सिर्फ 106 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया. यह हेड के करियर का पहला टेस्ट शतक है जो विदेशी जमीन पर आया है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में हेड का भारत के खिलाफ भी यह पहला शतक है.

क्लाइव लॉयड के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड ने अपने इस यादगार शतक के साथ खुद के नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है. साल 1975 में खेले गए पहले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले शतक लगाने का रिकॉर्ड महान पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड के नाम है. वह भी एक बाएं हाथ के खिलाड़ी होने के साथ मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. हेड भी इस मुकाबले में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरने के साथ शतक लगाने में कामयाब हो सके.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS WTC Final: काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया, ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की याद में रखा 1 मिनट का मौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी, हैदराबाद की जीत
कोलकाता को 65 रनों से रौंद SRH ने खोला जीत का खाता, KKR के काम नहीं आई रघुवंशी की फिफ्टी
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget