एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 317 रन से हराकर सीरीज बराबर की

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से मात दी है. इस जीत के साथ ही इंडिया पहले टेस्ट की हार का बदला लेने में कामयाब हो गया है. इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 227 रन से गंवा दिए था. टीम इंडिया के लिए इस जीत के असली हीरो आर अश्विन रहे जिन्होंने मैच में ना सिर्फ 8 विकेट लिए बल्कि शानदार शतक भी जड़ा.

IND Vs ENG 2nd Test Match: इंडिया ने आर अश्विन के शतक और 8 विकेट की बदौलत इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम महज 164 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से डेब्यू कर रहे अक्षर पटेल ने 60 रन खर्च कर पांच विकेट लिए. इसके अलावा आर अश्विन तीन विकेट और कुलदीप यादव दो विकेट लेने में कामयाब रहे.

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए.

482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल का अंत होने तक 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. इंग्लैंड चौथे दिन दो सेशन भी नहीं खेल पाया है. लंच ब्रेक के थोड़ी देर बाद ही रूट 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड की हार महज औपचारिकता रह गई थी और इंडिया ने लंच ब्रेक के 20 मिनट बाद ही मैच जीत लिया.

इंडिया ने किया कमाल का प्रदर्शन

मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ही इंडिया ने मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था. इंडिया ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 161 रन की पारी खेली और इंडिया पहली पारी में 329 रन बनाने में कामयाब रहा.

इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 134 रन पर समाप्त हो गई थी और इंडिया 195 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहा था. इंडिया ने दूसरी पारी में अश्विन के शतक की बदौलत 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 482 रन की चुनौती रखी.

इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा.

IND Vs ENG: शुभमन गिल चोटिल हुए, बीसीसीआई ने स्कैन के लिए भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
श्रीलंका के खिलाफ जीतकर भी पाकिस्तान हुआ सेमीफाइनल से बाहर, अब टीम इंडिया का क्या होगा?
श्रीलंका के खिलाफ जीतकर भी पाकिस्तान हुआ सेमीफाइनल से बाहर, अब टीम इंडिया का क्या होगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबर प्वाइंट्स, फिर क्यों सेमीफाइनल में नहीं गई सलमान आगा की टीम? जानें नियम
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बराबर प्वाइंट्स, फिर क्यों सेमीफाइनल में नहीं गई सलमान आगा की टीम?
जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई
जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, श्रीलंकाई कप्तान ने छीना सेमीफाइनल का चांस, न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई

वीडियोज

US-Israel Iran War: कौन संभालेगा ईरान की सत्ता? Trump ने कर दिया बड़ा दावा! | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget