एक्सप्लोरर

IND vs SL 1st Test: रोहित-मयंक करेंगे ओपनिंग, पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से मोहाली में पहला टेस्ट खेला जाएगा. जानिए इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 4 मार्च से खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली, दोनों के लिए ही यह मुकाबला बेहद खास है. दरअसल, कोहली का तो यह 100वां टेस्ट है. वहीं रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. आइये जानें कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है. 

रहाणे और पुजारा नहीं हैं टीम का हिस्सा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं चोट के कारण केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल सीरीज से दूर हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली के मैदान में हमें एक नई टीम मैदान पर दिख सकती है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन काफी मुश्किल रहने वाला है. 

रोहित-मयंक करेंगे ओपनिंग

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम में कप्तान रोहित के अलावा तीन अन्य ओपनर हैं. इसमें मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल और शुभमन गिल का नाम है. हालांकि, पहले टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल पारी का आगाज़ कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है. हालांकि, हनुमा विहारी भी तीन नंबर पर खेलने के दावेदार हैं. 

ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा का खेलना तय है. गेंदबाजी विभाग में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ साथ युवा स्पिनर सौरभ कुमार को मौका मिलने की संभावना है. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह होंगे. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल/हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, सौरभ कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. 

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL: 100वें टेस्ट में विराट कोहली के पास है इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 38 रन बनाकर इस खास क्लब में होंगे शामिल

ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, रोहित और कोहली को हुआ बड़ा नुकसान; टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
कब और कहां खेले जाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20? BCCI ने कर दिया है टीम इंडिया का एलान
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget