एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: कप्तान के तौर पर फ्लॉप हैं 'हिटमैन', आंकड़े कर रहे तस्दीक

आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा बल्लेबाज के तौर पर सुपरहिट रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर फ्लॉप साबित हुए हैं. खासकर, जब से हिटमैन शर्मा को टीम इंडिया का नियमित कप्तान बनाया गया है.

Indian Cricket Team In Rohit Sharma Captaincy: पिछले दिनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया. भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, रोहित शर्मा बल्लेबाज के तौर पर सुपरहिट रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर फ्लॉप हैं. जी हां... आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर लगातार फ्लॉप रहे हैं. खासकर, जब से हिटमैन शर्मा टीम इंडिया के नियमित कप्तान बने हैं, भारतीय टीम ने निराश किया है.

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल...

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने ऑस्ट्रेलिया गई. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. इसके अलावा पिछले साल एशिया कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने निराश किया. उस टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा थे. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का सपना टूट गया है. इस तरह टीम इंडिया का तकरीबन 10 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका. आंकड़े बताते हैं कि जब से रोहित शर्मा को नियमित कप्तान की जिम्मेदारी मिली है, टीम इंडिया कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है.

टीम इंडिया 2013 में आखिरी बार जीती थी आईसीसी ट्रॉफी...

भारतीय टीम आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट साल 2013 में जीती थी. टीम इंडिया साल 2013 में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन उसके बाद से टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया कई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल के अलावा टॉप-4 तक पहुंची, लेकिन टूर्नामेंट नहीं जीत सकी. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

आखिर कब थमेगा टीम इंडिया की हार का सिलसिला?

वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार गई. इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया. भारतीय टीम के आईसीसी टूर्नामेंट में हार का सिलसिला यहीं नहीं थमा... टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार गई. इस बार न्यूजीलैंड ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ा. वहीं, एशिया कप के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंनशिप फाइनल में टीम इंडिया हारी. बहरहाल, अब भारतीय टीम के अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

The Ashes 2023: क्या एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे डेविड वार्नर? कोच ने मुहैया करवाया अहम अपडेट

Ashes 2023: अब इंग्लैंड टीम का घर पर होगा उनकी बैजबॉल रणनीति का असली टेस्ट, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी मारा तंज

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीच मैच में रिंकू सिंह को क्यों मिली केकेआर की कप्तानी? वजह हैरान कर देगी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीच मैच में रिंकू सिंह को क्यों मिली केकेआर की कप्तानी? वजह हैरान कर देगी
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
IPL 2026: 'CA से पूछिए...', अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी
'CA से पूछिए...', अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी
IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा
IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा

वीडियोज

Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget