Rohit Sharma on Suryakumar Yadav: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बीते मंगलवार को समाप्त हुई है. भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच को दक्षिण अफ्रीका ने जीता था. इस मैच के बाद रोहित शर्मा से भारतीय टीम की चिंताओं के बारे में पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम लेते हुए कुछ ऐसी टिप्पणी की जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.
रोहित ने एकदम गंभीरता के साथ कहा कि फिलहाल भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है. उनका जवाब सुनकर उनसे सवाल कर रहे मुरली कार्तिक भी चौंक गए लेकिन इस बीच रोहित शर्मा जोर से हंसने लगे. जब रोहित ने हंसना शुरू किया तो फिर मुरली को भी समझ आया कि रोहित मजाक कर रहे हैं और फिर उन्होंने भी रोहित का साथ देना शुरू कर दिया.
यह पहला मौका नहीं है जब रोहित ने सूर्यकुमार को लेकर कोई मजाक किया है. हाल ही में हर्षा भोगले ने रोहित से सवाल किया था कि सूर्यकुमार यादव के इस जबरदस्त फॉर्म को बचाए रखने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास क्या प्लान है. इसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा था कि हम लोग प्लान कर रहे हैं कि सूर्या को खिलाएं ही ना.
इस बात में कोई शक नहीं है कि फिलहाल सूर्यकुमार यादव अपने जीवन के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं. वह सीरीज दर सीरीज लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक शानदार पारियां खेल रहे हैं. आगामी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को सूर्यकुमार से काफी अपेक्षाएं रहने वाली हैं.
यह भी पढ़ें:
ICC T20I Rankings मेंनंबरवनबननेकेकरीबपहुंचेसूर्यकुमारयादव, रिजवानसेहैमुकाबला
IND vs SA: 'खतरेमेंहैमेरानंबर-4 कास्पॉट', DK कीधाकड़बल्लेबाजीपरसूर्यकुमारकामजेदाररिएक्शन
