एक्सप्लोरर

IPL 2023: नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings: नए सीजन से पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स. जानिए कौन कौन हो सकता है बाहर.

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हाल ही में रिपोर्ट आई है कि अगले सीजन के लिए नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होना है. इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सौंपनी होगी. कई टीमें बदलाव की ओर देख रही होंगी. आइए जानते हैं वे कौन से 3 खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स को रिलीज कर देना चाहिए.

रायडू को रिलीज कर देना चाहिए

37 साल के भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने चेन्नई के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं लेकिन पिछले सीजन वह बहुत कुछ खास नहीं कर पाए थे. रायडू ने पिछले सीजन 13 मैचों में 274 रन तो बनाए थे लेकिन इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट प्रभावी नहीं रही थी. लगातार रायडू को मौका देने की बजाय चेन्नई को अब किसी युवा खिलाड़ी पर दांव लगाना चाहिए जो उनके लिए लंबे समय तक खेल सके.

लगातार महंगे साबित हुए जॉर्डन

चेन्नई ने पिछले सीजन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को अपने साथ जोड़ा था. जॉर्डन ने पिछले सीजन केवल 4 ही मैच खेले थे और इस दौरान उनकी इकॉनमी 10 से अधिक की रही थी. इस दौरान जॉर्डन के खाते में केवल दो ही विकेट आए थे. यदि जॉर्डन के टी20 करियर को ही देखा जाए तो उनकी इकॉनमी काफी अधिक है. खासतौर से आईपीएल में वह काफी महंगे साबित हुए हैं. 

दूसरी टीम में सफल हो सकते हैं आसिफ

केरल के 29 साल के तेज गेंदबाज केएम आसिफ का घरेलू करियर काफी शानदार रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें मौके नहीं मिले हैं. 2018 से लगातार इस टीम का हिस्सा रहने वाले आसिफ ने अब तक केवल तीन ही मैच खेले हैं. चेन्नई के पास अच्छे तेज गेंदबाजों की मौजूदगी है और यही वजह है कि आसिफ को मौके नहीं मिल रहे हैं. यदि चेन्नई आसिफ को रिलीज कर दे तो वह किसी और टीम में खेल कर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: 'जब से बॉलिंग स्टार्ट करी है, आपको फॉलो कर रहा हूं', मोहम्मद शमी से बोले शाहीन अफरीदी; वीडियो वायरल

क्रिकेट के बाद साइकलिंग में कंपटीशन करते नजर आए विवियन रिचर्ड्स और जावेद मियांदाद, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget