एक्सप्लोरर

IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए इतिहास रच सकते हैं ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2018 में इतिहास रच सकते हैं. पंत की नजरे एक सीजन में दिल्ली के लिए 600 रन बनाने वाला पहल बल्लेबाज बनने पर लगी हुई हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2018 में इतिहास रच सकते हैं. पंत की नजरे एक सीजन में दिल्ली के लिए 600 रन बनाने वाला पहल बल्लेबाज बनने पर लगी हुई हैं. दिल्ली के लिए एक सीजन में सर्वाधिक में रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पंत ने इस सीजन में अब तक खेले गए 12 मैचों में 52.90 के औसत से 582 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं.

युवा बल्लेबाज पंत अब शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेंगे तो वह एक सीजन में दिल्ली के लिए 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं.

पंत आइपीएल के 11वें सीजन में अब तक 31 छक्के लगा चुके हैं. पंत इस इस सीजन में 28, 47, 43, 85, 04, 04, 00, 79, 69, 18, 128, 61 रनों की पारियां खेली हैं. वैसे उनकी इन तमाम पारियों के बावजूद दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 10 मई को अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर 15 चौकों और सात छक्कों की मदद से 128 रन की नाबाद पारी खेली थी जो कि टी-20 प्रारूप में किसी भी भारतीय द्वारा गया सबसे तेज शतक है.

20 साल के पंत ने आईपीएल में अब तक कुल 36 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34.72 के औसत से 1146 रन बनाए हैं इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं.

दिल्ली के लिए एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2008 में 14 मैचों में 41.07 के औसत से 534 रन बनाए थे. इसमें पांच अर्द्धशतक शामिल थे. पहले संस्करण में दिल्ली चौथे स्थान पर रही थी.

इस सूची में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं. सहवाग ने 2012 में दिल्ली के लिए 16 मैचों में 33.00 के औसत से कुल 495 रन बनाए थे, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट
सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 प्लेयर्स से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget